{"_id":"62e42613a4cca25cb07972ed","slug":"unnao-non-bailable-warrant-against-sub-inspector-unnao-news-knp7101478115","type":"story","status":"publish","title_hn":"उन्नाव : उप निरीक्षक के खिलाफ गैर जमानती वारंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नाव : उप निरीक्षक के खिलाफ गैर जमानती वारंट
विज्ञापन
उन्नाव। न्यायाधीश ने गवाही के लिए हाजिर न होने पर शाहजहांपुर जिले में तैनात उपनिरीक्षक के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है। एक मुकदमे में समन की रिपोर्ट न्यायालय में प्रेषित न करने पर हसनगंज थानाध्यक्ष को भी नोटिस भेजा है।
हसनगंज पुलिस ने सात अगस्त 2004 को क्षेत्र भ्रमण के दौरान सूचना पर दो व्यक्तियों को घेरा। आरोप है कि लखनऊ जिले के थाना कोकारी के गांव लुधौसी निवासी अनूप शर्मा और मलिहाबाद के सुभाष नगर निवासी जगतपाल ने पुलिस पर फायर किया था। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
मुकदमे में तत्कालीन उपनिरीक्षक मनोज कुमार सिंह गवाह हैं। वह मौजूदा समय में शाहजहांपुर जिले के रवुहार थाने में तैनात हैं। कई बार समन भेजने के बाद भी गवाही के लिए न्यायालय नहीं आ रहे हैं। इस पर सहायक लोक अभियोजक यशवंत सिंह ने न्यायाधीश से न्यायिक कार्य में बाधा उत्पन्न होने की बात कही।
विज्ञापन
न्यायाधीश आलोक शर्मा ने मनोज के खिलाफ गैर जमानती वारंट और कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इसी मामले में न्यायाधीश ने पुलिस महानिदेशक लखनऊ को पत्र भी भेजा है। मुकदमे में भेजे गए समन की रिपोर्ट न भेजने पर न्यायाधीश ने हसनगंज थानाध्यक्ष को नोटिस भेजकर 30 जुलाई को तलब किया है। समन रिपोर्ट न्यायालय में न देने के संबंध में लिखित स्पष्टीकरण मांगा है।