फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

बांगरमऊ: कांटे की टक्कर में भाजपा को मिली जीत

Thu, 10 Mar 2022 10:38 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Mar 2022 10:38 PM IST
विज्ञापन
unnao news
उन्नाव। बांगरमऊ विधानसभा सीट पर भाजपा और सपा प्रत्याशी के बीच कांटे का मुकाबला रहा। इसके चलते देर शाम तक इस विधानसभा में मतों की गिनती चलती रही। बीच में रनर और विनर के बीच मात्र 600 वोटों के जीत, हार का अंतर आ गया तो समर्थकों में बेचैनी बढ़ गई। हालांकि शाम को आखिरी में जीत भाजपा के हाथ लगी और श्रीकांत कटियार यहां से भाजपा का कमल खिलाने में कामयाब हो गए।
विज्ञापन

वर्ष 1962 से अस्तित्व में आई बांगरमऊ विधानसभा में अब तक 16 चुनाव (एक उपचुनाव) हो चुके हैं। वैसे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लिए इस विधानसभा सीट पर जीत हासिल करना वर्ष 2017 से पहले एक सपना था। सपा छोड़कर भाजपा का दामन थामने वाले कुलदीप सिंह सेंगर ने पहली बार इस सीट पर कमल खिलाया था। इसके बाद दुष्कर्म में सजायाफ्ता होने के बाद विधायकी गई तो वर्ष 2020 में उपचुनाव हुए। इसमें भी भाजपा के ही श्रीकांत कटियार को यहां के वोटरों से जिताकर विधानसभा भेजा।
विज्ञापन

बड़ी बात यह कि यहां के मतदाताओं ने अन्य दलों कांग्रेस, बसपा और सपा को खूब समर्थन किया। इसके चलते कांग्रेस पांच , सपा तीन और बसपा ने दो बार इस सीट पर विजय हासिल की। वर्ष 2022 के चुनाव में यहां पर भाजपा, सपा के बीच शुरू से ही कांटे का मुकाबला देखने को मिल रहा था। इसी कारण यहां पर रनर और विनर के बीच काफी कम मतों का अंतर चल रहा था। बाद में अपनों की बेरुखी ने सपा को नुकसान पहुंचाया और इसका फायदा उठाते हुए भाजपा प्रत्याशी श्रीकांत कटियार ने 24 हजार ब्राह्मण, 33 हजार लोधी व निषाद का साथ पाकर सपा के मुन्ना अलवी को 15 हजार से अधिक वोटों से हराकर जीत हासिल करने में सफलता पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed