{"_id":"619153a6a640ae79416a9627","slug":"unnao-news-unnao-news-knp663991018","type":"story","status":"publish","title_hn":"दफन शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दफन शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
विज्ञापन
औरास के नंदौली गांव में दफ्न शव को निकलवाती पुलिस। संवाद
- फोटो : UNNAO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरास। लगभग तीन माह पहले हुई युवक की मौत के मामले में कोर्ट के निर्देश पर एसडीएम ने पुलिस के साथ दफनाए शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के पिता ने लखनऊ के एक क्लीनिक संचालक पर इलाज में लापरवाही से बेटे की मौत का आरोप लगा कोर्ट में प्रार्थनापत्र देकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी और पोस्टमार्टम कराने की मांग की थी।
औरास कस्बे के मोहल्ला मुरौवन टोला निवासी संतोष कुमार अस्थाना के बेटे अतुल कुमार की 14 अगस्त 2021 को लखनऊ के पारा थानाक्षेत्र के एक क्लीनिक में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। मृतक के पिता संतोष ने न्यायालय के जरिए 22 सितंबर को क्लीनिक के मालिक डॉ. प्रमोद चंद्रा के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट लखनऊ के थाना पारा में दर्ज कराई थी। साथ ही पोस्टमार्टम कराने की मांग की थी।
कोर्ट के आदेश पर डीएम रवींद्र कुमार ने एसडीएम हसनगंज रामदत्त राम को शव निकलवाकर पोस्टमार्टम कराने के निर्देश दिए थे। रविवार को एसडीएम व सीओ बांगरमऊ आशुतोष कुमार पुलिस बल के साथ दोपहर 12 बजे खेत पहुंचे और दफन शव को बाहर निकलवा पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा।