{"_id":"6150c5c88ebc3e0bc62605f7","slug":"unnao-news-unnao-news-knp654669587","type":"story","status":"publish","title_hn":"फसल में दवा छिड़कने के दौरान किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फसल में दवा छिड़कने के दौरान किसान की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाटन। बिहार थाना क्षेत्र के जियाखेड़ा गांव में खेत में दवा डाल रहे किसान की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। अचानक हालत बिगड़ने पर परिजन उसे चिकित्सक के पास लेकर गए थे। गांव में दवा के दुष्प्रभाव व सांप के डसने से मौत की चर्चा है।
जियाखेड़ा गांव निवासी लल्लन लोधी (45) रविवार दोपहर धान के खेतों में कीटनाशक दवा डाल रहा था। इसी दौरान वह अचानक अचेत हो गया। आनन-फानन परिजन उसे इलाज के लिए ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक खेती कर अपने परिवार चलाता था। मृतक लल्लन के चार बेटी सरोज, शालिनी, पलक, पायल व एक बेटा सुभाष है। जिनमे एक बेटी की शादी हो चुकी है। तीन बेटी व एक बेटे की पढ़ाई-लिखाई व शादी का बोझ उसी पर था।
ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राघवेंद्र सिंह ने बताया कि परिजनों से जानकारी कर घटना का सही कारण जानने के लिए पुलिस को सूचना देकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई कराई जाएगी।