{"_id":"6150c45f8ebc3eb5c8575971","slug":"unnao-news-unnao-news-knp6546692197","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार दंपती से चेन व नगदी छीनने का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवार दंपती से चेन व नगदी छीनने का प्रयास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सफीपुर। पत्नी के साथ अपनी ससुराल जा रहे बाइक सवार को शारदा नहर दरौली पुल के पास तीन बदमाशों ने रोक लिया। पत्नी की सोने की चेन और दस हजार रुपये छीनने का प्रयास किया। आवाज सुनकर कुछ लोग पहुंचे और बदमाशों को पकड़ लिया।
कोतवाली गंगाघाट के गांव निहालखेड़ा पीपरिखेड़ा निवासी राधेलाल ने बताया कि वह अपनी पत्नी बिटाना को लेकर बाइक से उसके मायके थाना आसीवन क्षेत्र के गांव मुंडा जा रहा था। सफीपुर से निकलकर नैनीखेड़ा पुलिया के पास पहुंचते ही बाइक सवार तीन बदमाश आए और उसे रोक लिया। फिर पत्नी के गले से जंजीर व 10 हजार की नगदी छीनने लगे। तभी उधर से गुजर रहे कुछ राहगीरों ने हिम्मत दिखाते हुए बदमाशों की बाइक में धक्का मारकर तीनों को गिरा दिया और दबोच लिया। फिर डायल 112 को फोन करके तीनों को पुलिस के हवाले कर दिया।
राधेलाल ने कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपी। कोतवाल चंद्रकांत ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। सत्यता की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।