{"_id":"6150c3b38ebc3e097d7e1bd8","slug":"unnao-news-unnao-news-knp6546691133","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट की झूठी सूचना देने वाले दो दोस्त गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लूट की झूठी सूचना देने वाले दो दोस्त गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। पेट्रोल पंप पर चल रहे निर्माण कार्य में सामान लाने के लिए पंप संचालक द्वारा दिए गए 20 हजार रुपयों को हड़पने के लिए छोटे भाई ने मुनीम की मदद से लूट की झूठी कहानी रच डाली। जांच में सच सामने आने पर पुलिस ने पेट्रोल पंप संचालक के छोटे भाई व मुनीम पर रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।
मौरावां थाना क्षेत्र के कुदरा निवासी गुलाम अशरफ उर्फ बाबू का बड़ा भाई क्षेत्र में पेट्रोल पंप का निर्माण करा रहा है। उसने शनिवार को निर्माण सामग्री लाने के लिए छोटे भाई बाबू को 20 हजार रुपये दिए थे। बाबू ने रुपये मुनीम को देकर सामान लाने के लिए कहा। मुनीम ने बाबू के साथ मिलकर रुपये हड़प करने की योजना बनाई। योजना के तहत रात लगभग 9:30 बजे बाबू ने पुलिस को फोन पर सूचना दी कि उसके पंप के मुनीम सहांयखेड़ा गांव निवासी बिंदा प्रसाद यादव को मौरावां-गुलरिहा मार्ग पर कुछ लुटेरों ने रोक लिया और डंडों से पीटकर 20 हजार रुपये लूट लिए।
एसओ अजय कुमार शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और सूचना देने वाले बाबू से पूछताछ की। बाबू की बातों में संदेह होने पर पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो उसने सच उगल दिया। लूट की फर्जी सूचना देने पर पुलिस ने बाबू व पंप के मुनीम बिंदा प्रसाद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।