{"_id":"61366e3c8ebc3e494078acec","slug":"unnao-news-unnao-news-knp650594511","type":"story","status":"publish","title_hn":"बबलू पहलवान बने दंगल चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बबलू पहलवान बने दंगल चैंपियन
विज्ञापन
माखी में आयोजित दंगल में एक दूसरे को पटखनी देने की कोशिश करते पहलवान। संवाद
- फोटो : UNNAO
चकलवंशी(उन्नाव)। ब्लॉक मियागंज क्षेत्र के माखी में विशाल दंगल का आयोजन किया गया। इसमें नेपाल के अलावा देश के कई राज्यों से आए पहलवानों ने दांव पेच आजमाया। जिसमें दिल्ली के बबलू पहलवान को दंगल चैंपियन घोषित किया गया।
ग्राम प्रधान संघ अध्यक्ष शिशुपाल सिंह ने विशाल दंगल का आयोजन कराया। मियागंज ब्लॉक प्रमुख धर्मेंद्र सिंह, पूर्व सदस्य जिला पंचायत देवेंद्र सिंह नेे फीता काटकर दंगल का शुभारंभ किया। उन्नाव के जयंत व अंशुल के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। जिसमें जयंत ने जीत दर्ज की। नेपाल के देवाथापा पहलवान व हरियाणा के सोनू पहलवान के बीच रोमांचक कुश्ती हुई। इसमें देवा थापा ने सोनू को पटखनी दी। राजस्थान गंगानगर के शमशेर व हिमाचल प्रदेश के बिल्ला ठाकुर के बीच कड़ा मुकाबला हुआ जिसमें शमशेर विजयी हुए।
हरिद्वार के पतंजलि अखाड़े के राहुल ने अलीगढ़ के गोल्टा को हराया। अयोध्या के हनुमान गढ़ी के पहलवान संजय दास बाबा ने बरेली के मनोज, बदरका के मुस्ताक ने लखनऊ के राजकुमार को, उन्नाव के राजा ने गोरखपुर के राजू को पटखनी दी। उत्तर प्रदेश केसरी से सम्मानित साकिर ने गोरखपुर के अर्जुनपाल को जोरदार मुकाबले में चित्त किया। हरियाणा के भूकंप सिंह ने अयोध्या के नागेंद्र दास को, उन्नाव के सुरेंद्र ने राजस्थान के जल्लाद पहलवान को पटखनी दी।
विज्ञापन
फाइनल मुकाबले में दिल्ली अखाड़ा महराज गोस्वामी के बबलू पहलवान ने पंजाब के पटियाला निवासी नरेश पहलवान को पटखनी देकर दंगल चैंपियन का खिताब जीता। उन्हें 51 हजार का पुरस्कार दिया गया। कल्लू पहलवान रेफरी रहे। इस मौके शिवभोला, फूलचंद्र, प्रबल सिंह, आशीष सिंह, जितेंद्र रावत, कुशल सिंह, विराट चौहान भी मौजूद रहे।