फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

सफीपुर सीएचसी का होगा कायाकल्प

Mon, 28 Jun 2021 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jun 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
unnao news
सफीपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केेंद्र का कायाकल्प होगा। अल्पसंख्यक कल्याण एवं हज वक्फ राज्यमंत्री ने सीएचसी गोद लेने के बाद विधान मंडल विकास निधि से 1.25 करोड़ रुपये दिए हैं। 39 लाख रुपये से ज्रांच उपकरण खरीदे जाएंगे। जांच मशीनों के संचालन के लिए टेक्नीशियनों की नियुक्ति होगी। साथ ही 25 बेड का इमरजेंसी वार्ड बनेगा। सीएचसी के कायाकल्प से तहसील के तीन ब्लॉक क्षेत्रों और कस्बे सहित 5 लाख को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी।
विज्ञापन

सफीपुर कस्बा स्थित सीएचसी, कस्बे के साथ मियागंज, फतेहपुर चौरासी ब्लॉक क्षेत्र के लोगों के लिए इलाज का एक सहारा है। यहां महिला वार्ड में सिर्फ 14 बेड ही उपलब्ध हैं। जांच उपकरण न होने से मरीजों को जिला अस्पताल रेफर करने की मजबूरी है। सीएचसी को अल्पसंख्यक कल्याण एवं हज वक्फ राज्यमंत्री मोहसिन रजा ने गोद लिया है। उन्होंने बताया कि पैतृक क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने का प्रयास कर रहे हैं। बताया कि इसके लिए आधुनिक उपकरण युक्त इमरजेंसी वार्ड बनाया जाए ताकि मरीजों को रेफर न करना पड़े। बताया कि उन्होंने निधि से 1.25 करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

39 लाख से खरीदे जाएंगे ये उपकरण
सफीपुर सीएचसी में एक्सरे डिजिटल मशीन, ऑटोएनालाइजर, सेल काउंटर, बाईपेप, ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, दो जंबो सिलिंडर, ईसीजी मशीन, कंप्यूटराइज्ड रेफरॉक्ट्रोमीटर, थर्मल स्कैनर, पल्स ऑक्सीमीटर, मल्टीपारा मीटर, ओटी लाइट स्टैंड, डेंटल स्कॉलर अल्ट्रासोनिक, बेड साइड लॉकर, अटेंडेंट कोच, आईसीयू बेड मेटर्स, ड्रिप स्टैंड, विंडो एसी, वाटर कूलर मशीन, 50 लीटर की आरओ मशीन, पीकू वार्ड के लिए सेंट्रल ऑक्सीजन सप्लाई सिस्टम की व्यवस्था के साथ तीन अन्य मशीनें हाेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बनेगी 25 बेड की इमरजेंसी
सीएचसी में 25 बेड की इमरजेेंसी बनवाने के लिए हज एवं वक्फ राज्यमंत्री ने सीडीओ को पत्र लिखा है। जिसमें यह कहा गया है कि अधिशासी अभियंता यूपीसिडको ने इमरजेंसी वार्ड निर्माण के लिए 84.85 लाख रुपये के खर्च का प्रत्यावेदन दिया है। इसलिए सारी औपचारिकताएं पूरी कराकर विधानमंडल विकास निधि से 84.85 लाख रुपये जल्द से जल्द स्वीकृत कर दिए जाएं।

दो सप्ताह में शुरू होगा काम
अल्पसंख्यक कल्याण एवं हज वक्फ राज्यमंत्री मोहसिन रजा ने बताया कि दो सप्ताह में काम शुरू हो जाएगा। सारी औपचारिकताएं लगभग पूरी हो गई हैं। सीएचसी के चारो ओर सड़क निर्माण के साथ फर्श पर पत्थर भी लगवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed