{"_id":"60cf91ca8ebc3e3416788390","slug":"unnao-news-unnao-news-knp6354341147","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने खाया जहर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक ने खाया जहर, मौत
विज्ञापन
चकलवंशी। आसीवन थानाक्षेत्र के मौलवीखेड़ा गांव में युवक ने संदिग्ध हालात में जहर खा लिया। परिजन युवक को लेकर मियागंज सीएचसी पहुंचे। हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
ग्रामसभा मदारपुर कैलई के मजरा मौलवीखेड़ा निवासी सुधीर (20) पुत्र चेता गांव में पिता के साथ किसानी करता था। शनिवार रात उसने संदिग्ध हालत में जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे लेकर मियागंज सीएचसी पहुंचे। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार किया और जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। मृतक चार भाई व एक बहन में सबसे छोटा था। मां रानी सहित अन्य परिजन रोकर बेहाल हैं। जहर खाने के कारणों का पता नहीं चल सका है। एसओ अनुराग सिंह का कहना है कि परिजन कोई जानकारी नहीं दे पा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।