फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

टीकाकरण के लिए जागरूक करें निगरानी समितियां: डीएम

Mon, 31 May 2021 12:58 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 31 May 2021 12:58 AM IST
विज्ञापन
unnao news
उन्नाव। कोरोना के अंतर्गत चिह्नित गांवों में 1-5 जून तक होने वाले वृहद टीकाकरण के लिए डीएम ने नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की है।
विज्ञापन

डीएम रवींद्र कुमार ने बताया कि कोविड के अंतर्गत चिह्नित गांवों में 5 जून तक वृहद टीकाकरण अभियान चलाया जाना है। इसके लिए नोडल अधिकारियों को नियुक्त कर दिया गया है। उन्हें निर्देश दिए गए हैं कि आवंटित गांवों में खुद उपस्थित होकर टीकाकरण कराने के लिए अधिक से अधिक लोगों को प्रेरित करें। साथ ही उनकी समस्याओं का निवारण करें।
नोडल अधिकारी टीकाकरण स्थल पर सीएमओ के फोन नंबर- 8005192700, एसीएमओ डॉ. नरेंद्र सिंह के मोबाइल नंबर- 9450509093 व जिला प्रशासन के कोविड कंट्रोल रूम नंबर 0515-2820707, 0515-2820256 पर संपर्क कर समस्याओं का समाधान कर सकते हैं।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि जिला स्तरीय अधिकारी टीम बनाकर गांव-गांव में लोगों को जागरूक करेंगे। इस काम में ग्राम प्रधान, सचिव, आशा कार्यकर्ता, लेखपाल भी सहयोग करेंगे। टीकाकरण के एक दिन पहले गांव में माहौल तैयार किया जाए। ‘गांवों-कस्बों से कोरोना को भगाना है, टीकाकरण कराना है’ का प्रचार करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्येक टीकाकरण सेंटर पर 100 लोगों को लगाया जाए कोविड का टीका
युवाओं के लिए 1 जून से शुरू हो रहे टीकाकरण में बनाए गए प्रत्येक केंद्र पर 100 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। सीएमओ कैप्टन डॉ. आशुतोष कुमार ने बताया कि टीकाकरण सत्र पर 18 से 44 साल आयु के लोगों को वर्कप्लेस कोविड सेंटर व अभिभावक स्पेशल कोविड टीकाकरण सेंटर पर टीके लगाए जाएंगे। प्रत्येक टीकाकरण सेंटर पर 100 लोगों का टीकाकरण किया जाएगा। इसमें जिला न्यायालय परिसर में वर्क प्लेस टीकाकरण, नवीन सब्जी मंडी हाल में मीडिया प्रतिनिधियों का टीकाकारण, जिला बेसिक शिक्षाधिकारी कार्यालय व विकास भवन हाल में वर्कप्लेस का टीकाकरण होगा। अभिभावक स्पेशल कोविड वैक्सीनेशन सेंटर पर 12 साल से कम आयु के बच्चों के अभिभावकों का टीकाकरण होगा। यह लोग जिला अस्पताल, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शुक्लागंज के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाटन, सीएचसी असोहा, सीएचसी बांगरमऊ, सीएचसी हसनगंज, सीएचसी सफीपुर व नवाबगंज सीएचसी में टीकाकरण होगा।

अब व्यस्त नहीं बताएंगे कोविड कंट्रोल रूम के फोन
उन्नाव। डीएम रवींद्र कुमार के निर्देश पर एसडीएम अंकित शुक्ला ने कोविड कंट्रोल रूम के नंबरों की संख्या में इजाफा किया है। उन्होंने बताया है कि कोई भी व्यक्ति जो होम आइसोलेशन में हो या किसी अन्य को कोविड संबंधी कोई जानकारी या समस्या बताना चाहते हैं तो वह कोविड कंट्रोलरूम के इन नंबरों पर बात कर सकते हैं। जारी नंबरों में 0515-2820707, 0515-2820256, 0515-2970225, 0515-2820791,0515-2820792, 0515-2820793, 0515-2820794, 0515-2820799 9454417165, 9454417164, 9125385594, 9125385718, 912538581, 9125385531, 9125385750, 9125385864, 9125385812, 9125385654, 9125385731,9125385653 टेलीफोन नंबर शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed