{"_id":"607c89188ebc3e24566156a5","slug":"unnao-news-unnao-news-knp624216023","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेंशन लाइन में स्पार्किंग से चिंगारी, फसल जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हसनगंज के तेगापुर गांव में आग लगने से जलती गेहूं की फसल।
- फोटो : UNNAO
Link Copied
हसनगंज(उन्नाव)। हाईटेंशन लाइन में हुई स्पार्किंग से निकली चिंगारी खेत में गिर गई। निजी संसाधनों से जब तक ग्रामीण आग पर काबू पाते किसान की 15 बिस्वा फसल जलकर राख हो गई। सूचना के बाद भी दमकल के मौके पर न पहुंचने से ग्रामीणों में आक्रोश है।
विज्ञापन
हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के तेगापुर गांव के बाहर चंदिका प्रसाद के खेत हैं। खेत के ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजरी है। रविवार सुबह तेज हवा के चलते तारों से स्पार्किंग शुरू हो गईं। चिंगारी खेत में गिरने से चंद्रिका की फसल धू-धूकर जलने लगी। दमकल को सूचना देकर ग्रामीणों की मदद से निजी संसाधनों से आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू की गई। जब तक आग पर काबू पाया जाता, चंद्रिका की 15 बिस्वा फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों का कहना है कि जिस खेत में आग लगी वहां से फायर स्टेशन की दूरी 5 किमी है। इसके बाद भी दमकल मौके पर नहीं पहुंची। दमकल पहुंच जाती तो आग को समय रहते बुझा लिया जाता। एसडीएम प्रदीप वर्मा ने बताया कि आग की सूचना मिलते ही लेखपाल को नुकसान का आकलन के लिए मौके पर भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।