फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

गांव पहुंचते रहे नेता, पुलिस रोकती रही भीड़

Sat, 20 Feb 2021 12:32 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2021 12:32 AM IST
विज्ञापन
unnao news
बबुरहा गांव में आई बहराइच की पूर्व सांसद सावित्री बाई फुले को मृतकों के परिजनों से मिलने से रोकती - फोटो : UNNAO
असोहा (उन्नाव)। बबुरहा गांव में दो किशोरियों की हत्या और एक किशोरी के गंभीर होने में लगातार तीसरे दिन माहौल गर्म रहा। विभिन्न दलों के नेता और पदाधिकारी गांव पहुंचते रहे। सपाइयों ने पुलिस पर अंतिम संस्कार में जल्दबाजी और वादा खिलाफी का आरोप भी लगाया। शव का अंतिम संस्कार कराने के बाद प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया। आईजी लक्ष्मी सिंह से कई नेताओं से नोंकझोंक भी हुई। पुलिस भीड़ को गांव जाने से रोकती रही।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह दोनों किशोरियों शव के अंतिम संस्कार के समय पुरवा विधायक अनिल सिंह और भाजपा जिलाध्यक्ष राज किशोर रावत गांव पहुंचे और अंतिम संस्कार में शामिल हुए। सुबह 11 बजे पहुंचे सपा के मोहान विधानसभा क्षेत्र प्रभारी योगेश यादव ने सुबह जल्दबाजी में अंतिम संस्कार कराने पर नाराजगी जताई। दोपहर एक बजे पूर्व विधायक उदयराज यादव के साथ सपाई पहुंचे और प्रशासन पर वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए गांव के बाहर धरने पर बैठ गए। पूर्व विधायक और सपा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि प्रशासन ने गुरुवार शाम को कहा था कि सुबह सभी के सामने अंतिम संस्कार कराया जाएगा। इसके बाद भी सुबह ही आनन-फानन अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दौरान सपाइयों ने नारेजबाजी की। हालांकि शाम को पीड़ित परिवार से मिलने के बाद सभी लौट गए।
विज्ञापन

दोपहर दो बजे बहराइच की पूर्व सांसद सावित्रीबाई फुले गांव पहुंचीं। पुलिस ने उन्हें गांव के बाहर बैरियर पर रोक दिया। उन्होंने पुलिस पर जांच में देरी का आरोप लगाया। कुछ देर बाद पुुलिस ने परिजनों से मिलने की अनुमति दे दी। दोपहर बाद लोकजनशक्ति पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मणिशंकर परिवार से मिले और ढांढस बंधाया। तीन बजे दिल्ली से कांग्रेस नेता ऋतु चौधरी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल गांव पहुंचा और परिवार से मिला। प्रसपा नेता राज नारायण सिंह औऱ बीतेंद्र प्रताप सिंह पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्री ने बंधाया ढांढस
दिल्ली सरकार के मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने मृत किशोरियों के परिजनों को सांत्वना दी और न्याय दिलाने का आश्वासन दिया।
परिजनों को पांच-पांच लाख की मदद
उन्नाव। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतक किशोरियों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये और इलाज करा रही किशोरी के इलाज का खर्च उठाने के साथ ही परिवार को दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता का चेक दिया। डीएम रवींद्र कुमार और भाजपा जिलाध्यक्ष राजकिशोर रावत शुक्रवार देर शाम परिजनों को चेक दिए। पुरवा विधायक अनिल सिंह ने परिजनों को 50-50 हजार रुपये आर्थिक सहायता और एक-एक बीघा जमीन देने का आश्वासन दिया।

कांग्रेसियों ने निकाला मार्च
जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष सुभाष सिंह ने अन्य पदाधिकारियों के साथ असोहा व बिहार थानाक्षेत्र में मृत किशोरियों व युवती के परिजनों से मुलाकात की। दोपहर में पार्टी कार्यालय से पैदल मार्च करते हुए कलक्ट्रेट तक गए। यहां पर डीएम कार्यालय के मुख्य गेट के सामने कुछ देर पर सड़क पर बैठकर नारेबाजी की। फिर अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देकर दोनों मामलों में परिवार के लिए सुरक्षा की मांग की। परिजनों को आर्थिक सहायता के साथ दोनों मामलों की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों को फांसी देने की मांग उठाई। इस दौरान युवा कांग्रेस अध्यक्ष सुयश बाजपेई, दिनेश शुक्ला, विश्वास निगम, राजकुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed