फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

गम और गुस्से के बीच बुआ व भतीजी का अंतिम संस्कार

Sat, 20 Feb 2021 12:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2021 12:23 AM IST
विज्ञापन
unnao news
उन्नाव कांडः असोहा थाना क्षेत्र के बबुरहा गांव में घटना स्थल पर जांच करती लखनऊ की एफएसएल टीम। संव - फोटो : UNNAO
उन्नाव/असोहा। असोहा के बबुरहा गांव में अफसरों ने भीड़ जुटने की आशंका देख सुबह ही बुआ-भतीजी के शवों का अंतिम संस्कार करा दिया। इस दौरान ग्रामीणों में घटना को लेकर गम और गुस्सा भी दिखा। जांच में जुटी फॉरेंसिक टीम ने अंतिम संस्कार के बाद घटना स्थल पहुंचकर घटना का सीन दोहराया। इस दौरान मिली जानकारी पर गांव की एक दुकान से नमकीन के पैकेट जांच के लिए जब्त किए। सपाइयों ने गांव के बाहर धरना दिया।
विज्ञापन

बुआ-भतीजी के शवों का अंतिम संस्कार कराने के लिए कमिश्नर रंजन कुमार, आईजी लक्ष्मी सिंह शुक्रवार सुबह सात बजे ही डीएम रवींद्र कुमार और एसपी आनंद कुलकर्णी के साथ बबुरहा गांव पहुंच गए। निवर्तमान प्रधान के पति धर्मेंद्र त्रिपाठी के साथ परिजनों से बात कर जल्द दोनों का अंतिम संस्कार कराने को तैयार किया। परिजनों के मानने पर एडीएम राकेश सिंह व एएसपी वीके पांडेय सुबह 8:55 बजे एक किशोरी के शव को लेकर अंतिम संस्कार के लिए खेत पहुंचे। 20 मिनट बाद दूसरी किशोरी का शव भी लाया गया। दोनों के शव उन्हीं के खेत में अगल-अलग गड्ढों में दफनाए गए। शव का अंतिम संस्कर करते समय एक किशोरी के पिता की तबीयत बिगड़ गई। वह गश खाकर गिरा तो मेडिकल टीम ने उसे सीएचसी पहुंचाया। एक घंटे बाद राहत मिलने पर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन

राजनीतिक दलों के पहुंचने से पहले ही दोनों शव का अंतिम संस्कार कराने के बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली। एहतियात को तौर पर प्रशासन ने पूरे गांव को छावनी में तब्दील कर दिया है। उधर, लखनऊ की एफएसएल ने दोनों किशोरियों की हत्या की घटना का सीन दोहराया। तफ्तीश के दौरान खेत जाने से पहले किशोरियों द्वारा गांव की एक दुकान से नमकीन (टेढ़े-मेढ़े) का पैकेट खरीदने की जानकारी मिलने पर टीम दुकान पहुंची और बाकी बचे पैकेट जांच के लिए कब्जे में लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed