फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

जल जीवन मिशन योजना अब शहरों में भी

Sat, 13 Feb 2021 09:41 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2021 09:41 PM IST
विज्ञापन
unnao news
निराला प्रेक्षागृह में आयोजित गोष्ठी में केंद्रीय बजट की खूबियां गिनाते नगर विकास मंत्री आशुतो? - फोटो : UNNAO
उन्नाव। प्रदेश के नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन ने कहा कि जल जीवन मिशन योजना से अब शहरी क्षेत्र में शुद्ध पेयजल की आपूर्ति कराई जाएगी। पहले यह योजना ग्रामीण इलाकों के लिए ही लागू की गई थी। केंद्रीय बजट में मोदी सरकार ने योजना के लिए तीन लाख करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। इस दौरान उन्होंने 60 विकास कार्यों का लोकार्पण भी किया।
विज्ञापन

निराला प्रेक्षागृह में संगोष्ठी में बजट पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि कोरोना जैसी आपदा के वाबजूद बिना टैक्स बढ़ाए मोदी सरकार ने समाज और विकास के हर क्षेत्र के लिए पूर्व वर्षों की तुलना में अधिक धन उपलब्ध कराया है। दावा किया कि यह बजट आत्मनिर्भर भारत, लोकल फॉर वोकल और न्यू इंडिया की परिकल्पना को मूर्त रूप प्रदान करेगा। बजट छह स्तंभों पर आधारित है। शिक्षा के लिए सरकार सौ नये सैनिक स्कूल और 1500 स्कूलों को आदर्श विद्यालय बनाया जाएगा। किसानों के लोन के लिए बजट में 16 लाख करोड़ का फंड निर्धारित किया गया है। 602 जिलों में क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल खोले जाएंगे।
विज्ञापन

सदन में राहुल गांधी द्वारा बजट पर दिए गए बयान पर नगर विकास मंत्री ने कहा कि वर्ष 2013-14 में कांग्रेस शासनकाल में गेहूं खरीद पर केवल 33000 करोड़ और धान के लिए 63000 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे। इस सरकार में गेहूं के लिए 75100 करोड़ रुपये और धान के लिए 172000 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है। इस दौरान जिला पंचायत चुनाव प्रभारी शंकरलाल लोधी, जिलाध्यक्ष राज किशोर रावत, सदर विधायक पंकज गुप्ता, निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष संगीता सेंगर, अनुराग अवस्थी व भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष संजीव त्रिवेदी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चेहरा दिखाने की होड़ से अव्यवस्था
नगर विकास मंत्री को चेहरा दिखाने के लिए भाजपाइयों में होड़ मची रही। हर बड़ा और छोटा पदाधिकारी स्वागत करने मेें धक्कामुक्की करता रहा। इससे मंच पर काफी अव्यवस्थाएं रहीं। मंच पर नगर पालिका परिषद चेयरमैन ऊषा कटियार के प्रतिनिधि प्रशांत कटियार मंटू मौजूद रहे। इसको लेकर भाजपाइयों में कानाफूसी होती रही।
प्रदर्शन से बदला मंत्री का रास्ता
शनिवार को निराला प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री को पहुंचना था। इसी बीच कलक्ट्रेट के बाहर सपा का धरना प्रदर्शन चल रहा था। भाजपाइयों में इस बात की आशंका थी कि कहीं सपाई मंत्री की गाड़ी को रोककर प्रदर्शन न करने लगे। इसी कारण अचानक मंत्री का रास्ता बदल दिया गया। उन्हें डीएम आवास के सामने से होते हुए पुलिस आफिस के रास्ते से प्रेक्षागृह ले जाया गया।

सवालों का जवाब देने से परहेज
नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन ने विकास भवन सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता में केंद्रीय बजट पर उपलब्धियां तो गिनाई लेकिन नगर विकास से जुडे़ सवालों का जवाब देने से परहेज रखा। स्थानीय समस्याओं के सवालों पर कार में बैठते हुए सब ठीक कराने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed