फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

जिला समन्वयक की लापरवाही से अनुदेशकों व शिक्षामित्रों का मनदेय अटका

Mon, 19 Oct 2020 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
unnao news
उन्नाव। जिला समन्वयक की ओर से अनुदेशकों व शिक्षामित्रों की नोटशीट लेखा विभाग न भेजने से इन लोगों को सितंबर महीने का मानदेय अब तक नहीं मिला है। मानदेय के लिए कई बार ज्ञापन भी बीएसए को दिया गया लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन

शिक्षामित्रों व अनुदेशकों के मानदेय की नोटशीट भिजवाने की जिम्मेदारी जिला समन्वयक प्रशिक्षण पशुपतिनाथ श्रीवास्तव की है। मानदेय देने के लिए बजट भी पड़ा हुआ है। लेकिन मनमानी व लचर कार्यशैली के चलते जिला समन्वयक मानदेय के लिए लेखा विभाग भेजी जाने वाली नोटशीट ही अभी तक नहीं भेजी है। नोटशीट न आने से लेखा विभाग मानदेय खातों में स्थानांतरण नहीं कर पा रहा है। 15 अक्तूबर से अधिक का समय बीत चुका है लेकिन इस पर कोई उच्चाधिकारी भी संज्ञान में नहीं ले रहे हैं। अनुदेशक संघ के जिलाध्यक्ष शशांक मिश्रा ने बताया कि मानदेय भुगतान के लिए बजट होने के बाद भी जिला समन्वयक के नोटशीट न बनाये जाने से मानदेय फंसा है। नवरात्र चलने के साथ ही आगामी त्यौहार भी नजदीक हैं। लेकिन मानदेय न मिलने से परेशानी उठानी पड़ रही है। बीएसए प्रदीप कुमार पांडेय ने बताया कि बजट आ गया है। बिल भी बन चुका है। जल्द ही खाते में पैसा ट्रांसफर कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed