फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

बच्चों को आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करें अभिभावक: डीएम

Wed, 09 Sep 2020 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
unnao news
विकास भवन सभागार में अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह में इंटरमीडिएट के प्रदेश में चौथा स्थ? - फोटो : UNNAO
उन्नाव। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा में स्टेट व जिला स्तर पर टॉप करने वाले मेधावियों का अमर उजाला की ओर से सम्मान किया गया। डीएम व डीआईओएस ने राज्य स्तर व जिले के टॉपरों को मेडल, मोमेंटो व प्रशस्तिपत्र देकर उत्साह बढ़ाया। इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि अभिभावक बच्चों को आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करें।
विज्ञापन

विकास भवन सभागार में आयोजित मेधावी सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि डीएम रवींद्र कुमार ने मेधावियों का स्वागत करते उन्हें उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। कहा जिले में ऐसी कई प्रतिभाएं हैं जो विभिन्न क्षेत्रों में अपना और अपने जिले के का नाम रोशन कर रही हैं। अमर उजाला की ओर से सामाजिक सरोकारों की जिम्मेदारी निभाते हुए अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति योजना, डोरीलाल अग्रवाल राष्ट्रीय दिव्यांग छात्रवृत्ति योजना के अलावा समय समय पर रक्तदान शिविर, मेडिकल कैंप जैसे आयोजन किए जाने की सराहना की। उन्होंने मेधावियों से आह्वान किया कि पढ़ाई या अन्य प्रकार की कोई भी समस्या आए तो जरूर अवगत कराएं। जिला प्रशासन हमेशा उनके सहयोग में खड़ा है।
विज्ञापन

डीएम व डीआईओएस ने इंटरमीडिएट में 94.4 फीसदी अंक हासिल कर प्रदेश स्तर पर चौथे व जिले में टॉप करने वाले ब्रिलियंट एकेडमी के छात्र वैभव द्विवेदी, 92.60 फीसदी अंक लाकर प्रदेश में दसवां व जिले में दूसरा स्थान हासिल करने वाली त्रिवेणी काशी इंटर कॉलेज बिहार की छात्रा रिद्धिमा को मोमेंटो, मेडल, प्रमाणपत्र व अमर उजाला की इयर बुक देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं हाईस्कूल परीक्षा में 93.33 फीसदी अंक हासिल कर जिला टॉप करने वाली पतिराजा महिपाल इंटर कॉलेज की छात्रा रागिनी वर्मा, 92.17 फीसदी अंक लाकर जिले में दूसरा स्थान हासिल करने वाली बेनहर पब्लिक इंटर कॉलेज की छात्रा मुस्कान शर्मा व 92 फीसदी अंक लाकर जिले में तीसरा स्थान हासिल करने वाले छात्र अर्पित पटेल को मेडल, प्रमाणपत्र व इयर बुक देकर सम्मानित किया।

विशिष्ट अतिथि डीआईओएस राकेश कुमार ने कहा कि अमर उजाला हर साल मेधावियों के सम्मान समारोह का आयोजन करता है। यह एक सार्थक पहल है। इससे छात्रों का मनोबल बढ़ता है। कहा कि सभी मन लगाकर पढ़ें, जहां भी आवश्यकता हो बताएं हर संभव मदद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed