{"_id":"5e4300bb8ebc3ee5a46de863","slug":"unnao-news-unnao-news-knp544040342","type":"story","status":"publish","title_hn":"शेखपुर नहर के पास बने नाले की हुई सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शेखपुर नहर के पास बने नाले की हुई सफाई
विज्ञापन
उन्नाव। मोहल्लों को जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए मंगलवार को नगर पालिका प्रशासन ने शेखपुर नहर के पास बने नाले की मशीन लगाकर सफाई कराई। काफी समय से इसकी सफाई न होने से नालों का पानी नहीं निकल पा रहा था। पालिका को सफाई कराने में करीब चार घंटे लगे।
शहर के मोहल्लों में बने घरों का पानी नालियों के माध्यम से नालों में जाता है लेकिन नालों व नालियों की सफाई न होने के साथ उस पर अतिक्रमण होने से गंदा पानी सड़कों पर भर रहा है। इस समस्या से निजात दिलाने के लिए नगर पालिका प्रशासन दो दिनों से नालों की सफाई कराने में जुटा हुआ है। सोमवार को मोहल्ला कृष्णा नगर स्थित नाले की सफाई कराई गई थी। उसके बाद भी समस्या का निदान न होने से सफाई इंस्पेक्टर संजीव वर्मा ने मंगलवार को शहर के शेखपुर नहर के निकट बने बड़े नाले की जेट मशीन लगाकर सफाई कराई। करीब चार घंटे चले इस काम के बाद भी पूरी तरह से सफाई का काम पूरा नहीं हो पाया।
कर्मचारियों के मुताबिक, इस नाले की भी सफाई हफ्तों में न कराकर कभी कभार ही कराई जाती है। इससे उसमें काफी कचरा जमा हुआ है। सफाई इंस्पेक्टर संजीव वर्मा ने बताया कि शेखपुर नहर के पास बने नाले की सफाई कराई गई लेकिन अभी पूरी तरह से सफाई न होे पाने से दूसरे दिन भी काम कराया जाएगा।