{"_id":"6afb56784e5cabc5070d7ed7","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1055-161397-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: मनरेगा से कराए गए कार्यों का 3.40 करोड़ का भुगतान अटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: मनरेगा से कराए गए कार्यों का 3.40 करोड़ का भुगतान अटका
विज्ञापन
पुरवा। विकास खंड की 28 ग्राम पंचायतों में मनरेगा से कराए गए पक्के निर्माण कार्यों में इस्तेमाल सामग्री का भुगतान नहीं हो सका है। काफी समय से भुगतान लंबित होने के कारण करीब बकाया 3.40 करोड़ हो गया है।
विकासखंड की ग्राम पंचायतों छूलामऊ, तारागढ़ी, सरसों, दरेहटा, फतेहगंज, मुहीद्दीनपुर और टोपरा समेत अन्य में वित्तीय वर्ष 2024-25 में पंचायतों में कराए गए कार्यों का करीब 40 लाख रुपये का भुगतान बकाया है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में पासाखेड़ा, अढ़ौली, बेहटा भवानी, बैजुवामऊ, भूलेमऊ, छूलामऊ, दरेहटा, धिरजीखेड़ा, जमूरपुर, कोडरा, ममरेजपुर, मिर्जापुर सुम्हारी, मुहीद्दीनपुर, मुरैता नवीन, मुरैता प्राचीन, उचगांव किला, सेमरीमऊ, तारागढ़ी, टोपरा, त्रिपुरारपुर और तुसरौर में मनरेगा से राशन की दुकानों, स्कूलों की बाउंड्रीवाल और इंटरलॉकिंग के कार्य कराए गए थे।
इन कार्यों में लगी ईंट, मौरंग, गिट्टी, बालू, सरिया और ह्यूम पाइप समेत अन्य निर्माण सामग्री का करीब तीन करोड़ का भुगतान नहीं हो पाया है। खंड विकास अधिकारी डॉ. संतोष श्रीवास्तव ने बताया कि शासन से बजट मिलते ही भुगतान करा दिया जाएगा। (संवाद)