Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: सरदार पटेल जयंती पर बीघापुर में निकाली तीसरी एकता संदेश यात्रा

Tue, 17 Nov 2026 12:50 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
unnao news
एकता संदेश यात्रा को हरी झंडी दिखाते नितिन पटेल। स्रोत: पाठक
बीघापुर। सोमवार को लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर तीसरी एकता संदेश यात्रा निकाली गई। अभिनव क्रांति समिति, सरदार सेना की जिला इकाई और डॉ. भीमराव आंबेडकर स्मृति सेवा समिति के तत्वावधान में निकाली गई यात्रा को बगहा गांव में पूर्व विधायक कृपाशंकर सिंह, सपा नेता नितिन सिंह पटेल और अजीत सिंह बाबी ने झंडी दिखाई।
विज्ञापन

यात्रा का लालकुआं में अजीत सिंह बाबी ने स्वागत किया। ब्लॉक मुख्यालय पर सरदार पटेल पार्क में नितिन सिंह पटेल और अजीत सिंह बाबी ने प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। मोहकमगंज के पटेल चौक पर डॉ. गंगाधर पटेल ने स्वागत किया। पाटन में कुलदीप चौधरी ने यात्रा का स्वागत किया। खरझारा में अजय पटेल, धानीखेड़ा में राजू सिंह और बारासगवर में राममोहन बाबू ने भी यात्रा का अभिनंदन किया। यात्रा में डॉ. राजेश सिंह पटेल, विनोद लोधी, मधुराज लोधी और अनुज तिवारी सहित कई लोग शामिल हुए।
विज्ञापन

समापन समारोह में कृपाशंकर सिंह ने कहा कि सरदार पटेल दुनिया के महान नेताओं में थे। उन्होंने देश को मजबूत बनाने और गरीबों की सेवा में जीवन समर्पित किया। उनके विचारों से प्रेरणा लेकर समाज को एकजुट करना आवश्यक है। महाराष्ट्र से आए मुख्य अतिथि अविनाश काकड़े ने कहा कि सभी को सरदार पटेल की तरह निडर और मजबूत इरादों वाला बनना चाहिए। विशिष्ट अतिथि अजीत सिंह बाबी और नितिन सिंह पटेल ने भी अपने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed