{"_id":"6aecdfee581c1f917d064e9c","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1025-160836-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: अंगद-रावण संवाद सुनकर दर्शक हुए रोमांचित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: अंगद-रावण संवाद सुनकर दर्शक हुए रोमांचित
विज्ञापन
रामेश्वर स्थापना की लीला का मंचन करते कलाकार। स्रोत: आयोजक
गंजमुरादाबाद। श्रीरामलीला महोत्सव में बुधवार रात रामेश्वर स्थापना, अंगद-रावण संवाद और लक्ष्मण शक्ति के प्रसंगों का भावपूर्ण मंचन हुआ। अंगद और रावण का संवाद सुनकर दर्शक रोमांचित हो गए।
मंचन में दिखाया गया कि समुद्र पर सेतु निर्माण पूरा होने के बाद लंका पर चढ़ाई से पहले राम ने विजय की कामना से समुद्र तट पर शिवलिंग की स्थापना की। राम ने युद्ध टालने के लिए अंगद को दूत बनाकर रावण की सभा में भेजा। अंगद ने रावण को माता सीता को सम्मान सहित लौटाने और राम से बैर छोड़ने का संदेश दिया, लेकिन रावण ने अहंकार में उनकी बात नहीं मानी। इस पर अंगद ने सभा में पैर जमाकर सभी योद्धाओं को उसे हिलाने की चुनौती दी। कोई भी उनका पैर नहीं हिला सका।
इसके बाद युद्ध के दौरान मेघनाद ने लक्ष्मण पर शक्तिबाण चलाया, जिससे वह मूर्छित हो गए। हनुमान जी संजीवनी बूटी लाने के लिए द्रोणागिरि पर्वत पहुंचे। बूटी मिलने पर लक्ष्मण के होश में आते ही रामदल में खुशी छा गई और जय श्रीराम के जयकारे गूंजने लगे।
विज्ञापन
फोटो- कैकई को मनाने के दृश्य का मंचन करते कलाकार। स्रोत: आयोजक
राम के वनवास से श्रद्धालु भावुक
मौरावां। हिलौली महोत्सव में चल रही पारंपरिक रामलीला के चौथे दिन बुधवार रात स्थानीय कलाकारों ने दशरथ दरबार, कैकेई कोपभवन और दशरथ-कैकेई संवाद का भावपूर्ण मंचन किया। राम के राज्याभिषेक की घोषणा से लेकर उनके वनवास की मांग तक की लीला देखकर दर्शक भावुक हो गए।
मंचन में दिखाया गया कि राजा दशरथ ने गुरु वशिष्ठ की सलाह पर राम को युवराज बनाने की घोषणा की। देवताओं के निवेदन पर सरस्वती ने मंथरा की बुद्धि फेर दी। मंथरा के बहकावे में आकर कैकेई ने कोपभवन में जाकर राजा दशरथ से दो वरदान मांगे। इनमें भरत को राजगद्दी और राम को 14 वर्ष का वनवास देने की मांग की। यह सुनकर राजा दशरथ व्याकुल हो उठे। कलाकारों के अभिनय पर दर्शकों ने तालियां बजाकर उत्साह बढ़ाया और जय श्रीराम के जयकारे लगाए। इस दौरान समिति के पदाधिकारी अशोक मिश्रा, महेश चंद्र सोनी, धीरू श्रीवास्तव, समेत सैकड़ों दर्शक मौजूद रहे। (संवाद)