{"_id":"6aca958c60d606d4290c3c53","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1025-159288-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: डॉ. रामविलास शर्मा को जयंती पर किया नमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: डॉ. रामविलास शर्मा को जयंती पर किया नमन
विज्ञापन
डॉ. शर्मा की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते भाजपा नेता विनोद मौर्य। संवाद
पुरवा। ब्लॉक क्षेत्र के उचगांवसानी गांव में शनिवार को साहित्यकार डॉ. रामविलास शर्मा की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत उनकी प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित कर माल्यार्पण से किया गया। इस दौरान 101 बुजुर्ग महिलाओं को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व और साहित्यिक योगदान पर प्रकाश डाला।
भाजपा के वरिष्ठ नेता विनोद मौर्य ने कहा कि डॉ. रामविलास शर्मा हिंदी साहित्य के प्रगतिशील आलोचक, निबंधकार, भाषाविद और विचारक थे। उनकी रचनाएं देश-विदेश में पढ़ी जाती हैं। सपा के पूर्व विधायक उदयराज यादव ने बताया कि वामपंथी विचारधारा से जुड़े होने के बावजूद डॉ. शर्मा ने अपने लेखन में राष्ट्रवादी विचारों को प्रमुखता से स्थान दिया।
भाजपा नेता अरविंद बाजपेयी ने भी उनके साहित्यिक योगदान को याद किया। कार्यक्रम में आल्हा गायन हुआ। इस दौरान 101 बुजुर्ग महिलाओं को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन अमित शर्मा ने किया। आयोजक जयमूर्ति शर्मा ने अतिथियों और उपस्थित लोगों का आभार जताया। छून्नू लाल त्रिवेदी, भव्य शंकर अवस्थी, बीतेन्द्र यादव, कपिल त्रिपाठी, राजकुमार रावत, विमल शुक्ला, उमाशंकर यादव, रामप्रकाश शर्मा, हसीन अहमद और इमरान खान समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।