{"_id":"6aee343b253e116bc00575a5","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1024-160900-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: धर्म परिवर्तन कराने और दुष्कर्म के आरोप से युवक बरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: धर्म परिवर्तन कराने और दुष्कर्म के आरोप से युवक बरी
विज्ञापन
उन्नाव। अपर सत्र न्यायाधीश रवि प्रकाश साहू ने शादी का झांसा देकर धर्म परिवर्तन कराने, दुष्कर्म और पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी करने के आरोपी वसीम को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया। अदालत ने अभियोजन पक्ष की ओर से पर्याप्त साक्ष्य प्रस्तुत न किए जाने और पीड़िता के बयानों में आई विसंगतियों को ध्यान में रखते हुए आरोपी को संदेह का लाभ दिया।
मामला अचलगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला से जुड़ा है। महिला ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थनापत्र देकर आरोप लगाया था कि माखी थाना क्षेत्र के केशरीखेड़ा गांव निवासी वसीम से उसकी फोन पर बातचीत होती थी। वसीम ने शादी करने का वादा किया था। 29 अप्रैल 2016 को सऊदी अरब से लौटने के बाद वह उसको अनवार नगर स्थित अपने आवास पर ले गया और जबरन धर्म परिवर्तन कराकर तीन मई को निकाह कर लिया।
महिला का आरोप था कि वसीम ने उसके मायके से लाए जेवर बेच दिए और 17 मई 2016 को दूसरी महिला से शादी कर ली। इसके बाद उसे बंधक बनाकर दुष्कर्म किया और दोस्तों से भी संबंध बनाने का दबाव डाला। विरोध करने पर मारपीट कर घर से निकाल दिया। एसपी के आदेश पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना के बाद आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया। सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष ने आरोपों को निराधार बताते हुए महिला को झूठा फंसाने की दलील दी।
विज्ञापन
अदालत ने पाया कि महिला ने पहले से विवाहित होने और चार बच्चों की बात छिपाई थी। उसने यह भी स्वीकार किया कि वह स्वतंत्र रूप से आती-जाती थी और किराये के मकान में रह रही थी। घटना के करीब दो माह बाद प्राथमिकी दर्ज कराई गई। मेडिकल रिपोर्ट में भी चोट या जबरदस्ती की पुष्टि नहीं हुई। पर्याप्त साक्ष्य न मिलने पर अदालत ने वसीम को दोषमुक्त कर दिया।