Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: बेटी को जलाकर मारने के आरोप से पलटी मां, चाचा बरी

Fri, 06 Nov 2026 01:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
unnao news
उन्नाव। सात साल पहले बेटी को जलाकर मारने का आरोप लगाने वाली मां न्यायालय में पूर्व के बयानों से मुकर गई। अभियोजन पक्ष भी आरोपी के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य पेश नहीं कर सका। इस पर अपर सत्र न्यायाधीश (फास्ट ट्रैक कोर्ट) रवि प्रकाश साहू ने आरोपी चाचा सतीश को संदेह का लाभ देते हुए दोषमुक्त कर दिया। मां के खिलाफ झूठी गवाही देने के मामले में प्रकीर्ण वाद दर्ज कर नोटिस जारी करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन


बिहार थाना क्षेत्र के मनिकापुर गांव निवासी ममता उर्फ शिवाकांति ने एडीजी लखनऊ जोन को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया था कि 30 मई 2017 की सुबह करीब पांच बजे उसकी 17 वर्षीय बेटी छोटे भाई-बहन के साथ घर का सामान लेने गई थी। वहां ससुर चंद्रशेखर, देवर सतीश और देवरानी माधुरी ने मारपीट की। आरोप था कि माधुरी ने बेटी पर मिट्टी का तेल डाला और चंद्रशेखर और सतीश ने माचिस से आग लगा दी। गंभीर रूप से झुलसी किशोरी ने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया था। ममता ने पैतृक मकान और जमीन के विवाद में घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन


उच्चाधिकारियों के हस्तक्षेप पर तीन जुलाई 2017 को बिहार थाने में हत्या समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज हुई। विवेचना में पुलिस को हत्या के साक्ष्य नहीं मिले। माधुरी की भूमिका भी गलत पाई गई। इसके बाद हत्या की धारा हटाकर चंद्रशेखर और सतीश के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में आरोपपत्र दाखिल किया। सुनवाई के दौरान चंद्रशेखर की मृत्यु हो गई, जिससे उनके खिलाफ कार्रवाई समाप्त कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


न्यायालय में ममता ने बताया कि घटना के समय वह 50-60 किलोमीटर दूर मायके में थी और उसने कुछ नहीं देखा था। गांव वालों और पट्टीदारों के बहकावे में आकर प्राथमिकी पर हस्ताक्षर किए थे। घटना के समय घर पर मौजूद बेटी के भाई-बहन ने भी आरोपियों के खिलाफ गवाही नहीं दी। गवाहों के पक्षद्रोही होने और पर्याप्त साक्ष्य के अभाव में कोर्ट ने सतीश को दोषमुक्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed