Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: जननी सुरक्षा में 2994 प्रसूताओं को नहीं मिली प्रोत्साहन राशि

Fri, 06 Nov 2026 01:34 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
unnao news
उन्नाव। जननी सुरक्षा योजना के तहत प्रसूताओं को दिया जाने वाला भुगतान फिलहाल बजट के अभाव में अटक गया है। जिले की 2994 प्रसूताएं भुगतान का इंतजार कर रही हैं। इनमें अधिकांश महिलाएं ग्रामीण क्षेत्रों से हैं, जिनके परिजन भुगतान की जानकारी लेने के लिए अस्पतालों के चक्कर लगा रहे हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग द्वारा सुरक्षित प्रसव को बढ़ावा देने के लिए जननी सुरक्षा योजना की शुरुआत की गई है। इसके तहत गर्भवती महिलाओं को सरकारी अस्पतालों में अल्ट्रासाउंड से लेकर खून की जांच व प्रसव की निशुल्क सुविधा दी जाती है। इसके साथ ही स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचने के लिए यात्रा सहायता भी दी जाती है। नवजात व प्रसूता कुपोषित न हो इसके लिए लिए अस्पताल में पौष्टिक नाश्ता व भोजन भी दिया जाता है।
विज्ञापन

प्रसव के बाद आर्थिक मदद के तौर पर ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को 1400 रुपये व शहरी क्षेत्र की महिलाओं को एक हजार रुपये का भुगतान करने का भी प्रावधान है। यह धनराशि प्रसूता के खाते में भेजी जाती है। हालांकि करीब छह माह से तकनीकी अड़चनों व बजट के अभाव में जननी सुरक्षा योजना के तहत मिलने वाली धनराशि लाभार्थियों के खातों में नहीं पहुंच रही है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक जिले में अप्रैल से लेकर अबतक 18231 गर्भवती महिलाओं का सरकारी अस्पतालों में प्रसव हुआ है। इनमें 15237 महिलाओं काे भुगतान हो चुका है। 2994 महिलाएं भुगतान का इंतजार कर रही हैं। सीएमओ डॉ. एके शर्मा ने बताया कि पोर्टल संबंधी दिक्कतों के कारण कुछ महिलाओं के भुगतान लंबित हैं। जल्द सभी का भुगतान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
इंसेट
अपडेटेशन न होना बनी परेशानी
विभागीय सूत्रों के अनुसार सबसे बड़ी समस्या उन लाभार्थियों के सत्यापन को लेकर है, जिनके आधार और मोबाइल संबंधी विवरण अपडेट नहीं हैं। पोर्टल पर दर्ज जानकारी का सत्यापन न होने से भुगतान की प्रक्रिया पूरी नहीं हो पा रही है और कई लाभार्थियों का भुगतान लंबित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed