{"_id":"6aa0641cd5cf98344b0231f0","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1024-157255-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: सस्ती दवाओं पर लापरवाही का ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: सस्ती दवाओं पर लापरवाही का ताला
विज्ञापन
फोटो-16-सोमवार सुबह 10:30 बजे जन औषधि केंद्र में बंद ताला
उन्नाव। जिला महिला अस्पताल में संचालित जन औषधि केंद्र संचालक की लापरवाही मरीजों को परेशान कर रही है। शासन के निर्देशों के बावजूद जन औषधि केंद्र समय से नहीं खुल रहा है। इससे मरीज निजी मेडिकल स्टोर से महंगी दवाएं खरीदने के लिए मजबूर हैं।
मरीजों को सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाएं उपलब्ध कराने के लिए जिला महिला अस्पताल में जन औषधि केंद्र संचालित है। यहां मिलने वाली दवाएं पेटेंट दवाओं जितनी ही कारगर हैं जबकि दाम उनसे काफी कम होते हैं। इससे गरीब मरीज भी इन्हें आसानी से खरीद सकते हैं। जन औषधि केंद्र संचालक की मनमानी मरीजों भारी पड़ रही है।
सोमवार को जनऔषधि केंद्र सुबह 10:30 बजे तक बंद रहा। इस दौरान यहां पहुंची महिलाएं केंद्र संचालक के आने का इंतजार करती रहीं। काफी देर बाद भी किसी के न पहुंचने पर महिलाएं निराश होकर लौट गई। सीएमएस डॉ. अरविंद आनंद ने बताया कि केंद्र संचालक को अस्पताल के समय से केंद्र संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं। जन औषधि केंद्र देर से खुलने की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
पहले भी लग चुके हैं आरोप
जनऔषधि केंद्र संचालक पर पूर्व में भी समय से न पहुंचने के आरोप लग चुके हैं। 24 अगस्त को सोशल मीडिया पर केंद्र के समय से पहले बंद होने का वीडियो भी वायरल हुआ था। इसके अलावा एसीएस की सलाहकार टीम ने महिला अस्पताल का निरीक्षण किया था। टीम के सदस्यों को यहां 394 प्रकार की आवश्यक दवाओं में 323 प्रकार की दवाएं ही उपलब्ध मिली थीं।