{"_id":"6a88a6926e7a8c5b6f0bed7a","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1024-156170-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत
विज्ञापन
उन्नाव। दिल्ली जाने की बात कहकर घर से निकले युवक की बृहस्पतिवार रात ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। उसकी मौत की सूचना से परिजन बेहाल हैं।
आसीवन थाना के जरवा खेड़ा गांव निवासी कुलदीप कुमार (24) दिल्ली में चप्पल की फैक्टरी में काम करता था। नाग पंचमी पर वह घर आया था। बृहस्पतिवार शाम करीब पांच बजे दिल्ली जाने की बात कहकर घर से निकला था। शाम करीब आठ बजे उतरेठिया से होकर कानपुर जाने वाली मेमू में चढ़ने के दौरान पैर फिसलने से ट्रेन की चपेट में आकर घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसको अस्पताल पहुंचाया। वहां इलाज के दौरान मौत हो गई। छोटे भाई रितेश ने बताया कि कुलदीप बस से दिल्ली जाने वाला था। बृहस्पतिवार शाम को वह भाई को मियागंज चौराहा छोड़ कर आया था। इसके बाद उसने ट्रेन से दिल्ली जाने का निर्णय लिया और स्टेशन के लिए निकल गया और हादसे का शिकार हो गया। चाचा विनोदकुमार ने बताया कि कुलदीप की बड़ी बहन प्रीति की शादी हो चुकी उससे छोटा भाई रितेश व दो छोटी बहनें अभी पढ़ाई कर रही हैं। बेटे की मौत से मां रामदेवी समेत अन्य परिजन बेहाल हैं। जीआरपी थानाध्यक्ष सुनील मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
इंसेट
परिवार का सहारा था कुलदीप
परिजनों के मुताबिक कुलदीप के पिता रामविलास की सात साल पहले मौत हो गई थी। इसके बाद परिवार की जिम्मेदारी मां रामदेवी ने संभाली। हालांकि कुछ दिन बाद कुलदीप ने दिल्ली जाकर नौकरी करने लगा। एक साल पहले बड़ी बहन प्रीति की शादी भी की थी। कुलदीप की मौत से परिवार के सामने जीविकोपार्जन का संकट खड़ा हो गया है।