फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: 35 किमी दायरे में 20 स्थानों पर टूटी है सुरक्षा जाली और बैरिकेडिंग

Wed, 14 Oct 2026 01:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
unnao news
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर टूटी सुरक्षा जाली। संवाद - फोटो : 1
गंजमुरादाबाद। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर क्षतिग्रस्त सुरक्षा जाली और बैरिकेडिंग से हादसों का खतरा है। कोहरे के दौरान इन रास्तों से एक्सप्रेसवे पर लोगों के पहुंचने से हादसों का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन


बांगरमऊ कोतवाली से बेहटामुजावर थाना क्षेत्र के बीच आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे की करीब 35 किलोमीटर की दूरी में करीब 20 स्थानों पर सुरक्षा जाली, लोहे की बैरिकेडिंग और कटीले तारों की बैरिकेडिंग टूटी है। ये सुरक्षा उपकरण या तो दुर्घटनाओं के कारण क्षतिग्रस्त हुए या फिर आसपास के ग्रामीणों ने एक्सप्रेसवे पर पहुंचने के लिए इन्हें काटकर या तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया है। इन्हीं क्षतिग्रस्त हिस्सों से छुट्टा मवेशी और जंगली जानवर आसानी से एक्सप्रेसवे पर पहुंच जाते हैं। इससे यहां हादसे का खतरा है। सर्दी का मौसम शुरू हो चुका है। आने वाले दिनों में कोहरे के दौरान इन रास्तों से एक्सप्रेसवे पर पहुंचने वाले मवेशी बड़े हादसों का कारण बन सकते हैं।
विज्ञापन

यूपीडा के सुरक्षा अधिकारी एके चंदेल ने बताया कि एक्सप्रेसवे पर पैचिंग का काम चल रहा है। इसके पूरा होने के बाद क्षतिग्रस्त सुरक्षा उपकरणों को दुरुस्त करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed