फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: बिना फाल्ट ही बंद कर दी बिजली आपूर्ति, उपभोक्ता परेशान

Fri, 18 Sep 2026 01:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
unnao news
औरास। खोखापुर से सब स्टेशन आने वाली 33 केवी लाइन में 24 घंटे में दो बार बिना फाल्ट हुए ही फाल्ट होने का मैसेज डालकर आपूर्ति बंद कर दी गई। घंटों पेट्रोलिंग में भी कोई खराबी नहीं मिली तो जेई ने खोखापुर उपकेंद्र पहुंचकर आपूर्ति बहाल कराई। करीब छह घंटे तक उपभोक्ता परेशान रहे।
विज्ञापन

खोखापुर सब स्टेशन से औरास सब स्टेशन को मिलने वाली आपूर्ति बुधवार रात को लाइन में फाल्ट बताकर बंद कर दी गई। लाइनमैन ने लाइन की पेट्रोलिंग की लेकिन कोई फाल्ट नहीं मिला। यही हाल बृहस्पतिवार दोपहर करीब 12 बजे रहा। अचानक बरसात शुरू होने पर लाइन ट्रिप हो गई। इस पर खोखापुर के कर्मचारियों ने लाइन में फाल्ट का मैसेज ग्रुप पर डाल दिया। लाइनमैन एक-एक पोल की पेट्रोलिंग करते हुए दोपहर करीब एक बजे खोखापुर पहुंच गए, लेकिन फाल्ट नहीं मिला। लाइनमैन ने सूचना खोखापुर जेई अंबिका प्रसाद यादव को दी। इसके बाद आपूर्ति बहाल की गई। बिना फाल्ट के करीब छह घंटे आपूर्ति बंद रखी गई। उपभोक्ताओं औरास कस्बा निवासी व्यापार मंडल अध्यक्ष कमला शंकर गुप्ता, अमित, सर्वेश, रामजी गुप्ता, गोविंदापुर निवासी रघुवीर, महेश आदि ने बताया कि बिजली निगम के कर्मचारियों का यह रोज का बहाना रहता है। जल्द सुधार न होने पर प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

एसडीओ धर्मेंद्र राजपूत ने बताया खोखापुर उपकेंद्र से 33 केवी लाइन फॉल्ट बताकर लाइन बंद कर दी जाती है, लेकिन कहीं फाल्ट नहीं मिलता है। खोखापुर में तैनात कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए विभाग को पत्र लिखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed