फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: साहित्यकार डॉ. बलदेव प्रसाद मिश्र को किया याद

Sun, 13 Sep 2026 01:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-2- समारोह में संबोधित करते विधायक आशुतोष शुक्ला व मौजूद लोग। स्रोत: आयोजक
बीघापुर। बहुराजमऊ स्थित पंचायत पार्क में शनिवार को साहित्यकार बलदेव प्रसाद मिश्र की 128वीं जयंती मनाई गई। जनप्रतिनिधियों, साहित्यकारों और समाजसेवियों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को याद करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए।
विज्ञापन


विधायक आशुतोष शुक्ल ने कहा कि बैसवारे की धरती हमेशा से साहित्य के लिए उर्वर रही है। उन्होंने बलदेव प्रसाद मिश्र को साहित्यकार, न्यायविद और लोकसेवक बताया। मिश्र अखिल भारतीय प्राच्य सम्मेलन हिंदी विभाग के अध्यक्ष भी रहे थे। वे प्रांतीय साहित्य सम्मेलन नागपुर विश्वविद्यालय के अध्यक्ष भी थे। उन्होंने हिंदी साहित्य को समृद्ध करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विधायक ने कहा कि ग्रामीण अंचल से निकलकर विश्व में साहित्य की पताका फहराने वाले बलदेव प्रसाद मिश्र हम सबके लिए प्रेरणास्रोत हैं।
विज्ञापन

जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष हरि सहाय मिश्र ‘मदन’, शिक्षाविद और पूर्व प्रवक्ता सूर्य प्रसाद मिश्रा, विनय दीक्षित तथा समिति के अध्यक्ष रामू भदौरिया ने भी विचार रखे। अजय तिवारी, गोविंद नारायण शुक्ला, कुमोद शंकर दीक्षित, अरुण बाजपेई, लाला तिवारी, राजू, अजय बाजपेई, सुधीर श्रीवास्तव, प्रदीप तिवारी, सुभाष बाजपेई, पारुल और पूनम वर्मा भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed