फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: बांध का सर्वे पूरा होने से पहले ही खत्म हो गई ड्रोन की बैटरी

Sun, 06 Sep 2026 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-18- ड्रोन से सर्वे करता कैमरामैन। संवाद फोटो- मौजूद जेई, लेखपाल, कानूनगो व पुलिस। संवाद
नवाबगंज। निजी खर्च पर बांध की मरम्मत का काम रुकवाने से आक्रोशित ग्रामीणों के पुलिस चौकी घेरने के मामले में शनिवार को सिंचाई विभाग की टीम सर्वे के लिए गांव पहुंची। बांध का ड्रोन से सर्वे शुरू कराया गया लेकिन बैटरी खत्म होने से सर्वे पूरा नहीं हो सका। जेई ने कहा कि जल्द ही सर्वे कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को दी जाएगी। हसनगंज तहसील के हरचंदपुर गांव में बसहा और जलेसर झील के बीच बना कच्चा मार्ग कटने से जलभराव हो गया था। शुक्रवार को ग्रामीण निजी खर्च पर जेसीबी से कच्चे बांध की मरम्मत करा रहे थे। कुछ कुछ ग्रामीणों ने विरोध कर काम रुकवा दिया।
विज्ञापन

इस पर ग्रामीणों ने पुलिस चौकी का घेराव किया था। एसडीएम शालिनी सिंह तोमर ने दोनों पक्षों की बात सुनी थी। उन्होंने सिंचाई विभाग के एक्सईएन दीपक कुमार को मौके पर जाकर स्थिति की रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

शनिवार को सिंचाई विभाग के अवर अभियंता धर्मेंद्र कुमार, लेखपाल अमित सिंह और कानूनगो संपूर्णानंद वर्मा पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे। टीम ने ड्रोन कैमरे की मदद से मुख्य जगहों का बारीकी से सर्वे कराया। जेई ने ड्रोन की बैटरी खत्म हो जाने के कारण सर्वे पूरा नहीं हो पाया है। सिंचाई और राजस्व दोनों विभाग मिलकर संयुक्त स्थलीय रिपोर्ट तैयार कर जल्द ही उच्चाधिकारियों को भेजेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि लगभग एक किलोमीटर लंबे और 16 फीट चौड़े इस बांध के केवल 70 फीट हिस्से की मरम्मत होनी है। इसके पूरा न होने से करीब 20 गांवों पर जलभराव का खतरा मंडरा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed