{"_id":"6a9b1e975b9d4fe2ee0454fa","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1023-157055-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: सई नदी में उतराता मिला हरदोई की वृद्धा का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: सई नदी में उतराता मिला हरदोई की वृद्धा का शव
विज्ञापन
बेहटा मुजावर। थाना क्षेत्र के बिहारीखेड़ा रामकोट गांव के पास शुक्रवार की शाम सई नदी में वृद्धा को बहते देख ग्रामीणों ने बाहर निकाला। सीएचसी ले जाने पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सोशल मीडिया के जरिये मिली सूचना पर हरदोई से सीएचसी पहुंचे बेटे ने शव की शिनाख्त की।
हरदोई जिले के बेहंदर क्षेत्र के अवरामऊ निवासी गुरुदेव ने बताया कि मां शिवदुलारी (65) शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे गांव के पास सई नदी के किनारे मवेशियों के लिए घास लेने गई थीं। दोपहर बाद तक नहीं लौटीं तो तलाश शुरू की गई। उधर, शुक्रवार शाम थाना क्षेत्र के बिहारीखेड़ा रामकोट गांव के सामने ग्रामीणों ने वृद्धा को नदी में बहता देखकर बाहर निकाला। एंबुलेंस की मदद से बांगरमऊ सीएचसी भेजा। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
सोशल मीडिया के जरिये नदी में डूबकर वृद्धा की मौत की सूचना बांगरमऊ सीएचसी पहुंचे गुरुदेव ने शिनाख्त की। बेटे ने बताया कि वह दो भाई हैं। पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। थानाध्यक्ष राजकुमार ने बताया हरदोई जनपद निवासी वृद्धा का शव नदी से मिला है। आशंका जताई जा रही है पैर फिसलने से नदी में गिरकर डूबने से मौत हुई है। सीएचसी पहुंचे बेटे ने शव की शिनाख्त की है। परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया है। मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा।