फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: नहर के बहाव से कटा पाटन-पुरवा मार्ग, आवागमन बाधित

Wed, 02 Sep 2026 01:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-22- तेज बहाव से कटी सड़क का निरीक्षण करते एसडीएम धर्मेंद्र कुमार सिंह। स्रोत: राजस्व कर्मी
बीघापुर। तहसील क्षेत्र के पाटन-पुरवा मार्ग पर बैजुवामऊ गांव के पास बनी पुलिया के पास जोरदार बारिश के चलते सड़क का बड़ा हिस्सा कट जाने से आवागमन बाधित हो गया है। इससे लोगों को पांच किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

पाटन से मेड़ीलाल खेड़ा, पनहन, पुरंदरपुर, ममरेजपुर को जाने वाली सड़क पर बैजुवामऊ के पास पुलिया बनी है। पुलिया से कुछ ही दूरी तेज बहाव के चलते सड़क का बड़ा हिस्सा कट गया है। इससे सड़क पर आवागमन बंद हो गया है। वाहन तो क्या इस मार्ग से अब पैदल राहगीर भी नहीं निकल पा रहे हैं। ममरेजपुर प्रशासक प्रतिनिधि डॉ. संतोष दीक्षित ने बताया कि सड़क कट जाने से आवागमन पूरी तरह ठप होने से ग्रामीण परेशान हैं। भाजपा नेता निशु शुक्ला ने कहा कि सड़क पर बड़े पाइप डालकर आवागमन के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करने की मांग की है। सड़क कटने से आवागमन बंद होने की सूचना पर एसडीएम धर्मेंद्र कुमार सिंह ने नहर विभाग के जेई अनिमेश के साथ पहुंच कर मौके का निरीक्षण किया। एसडीएम ने बताया कि जेई को मार्ग पर आवागमन बहाल करने के लिए आवश्यक इंतजाम कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed