{"_id":"6a480fd3e9ed057e7609fc0f","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1023-153205-2026-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: चोरी की दो बाइकों के साथ शातिर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: चोरी की दो बाइकों के साथ शातिर गिरफ्तार
विज्ञापन
उन्नाव। सदर कोतवाली पुलिस ने शातिर चोर को गिरफ्तार कर चोरी की दो बाइकें बरामद की हैं। उसके साथी की गिरफ्तारी के प्रयास पुलिस कर रही है।
सदर कोतवाल चंद्रकांत मिश्र ने बताया कि रात्रि गश्त के दौरान मैनीखेड़ा रेलवे क्राॅसिंग पर संदेह होने पर एक बाइक सवार को रोका। उसके पास की बाइक चोरी की निकली। पुलिस के मुताबिक पकड़ा गया युवक थाना सोहरामऊ के बनी नरायणखेडा का मूल निवासी हर्ष सिंह है। वह मौजूदा समय में उस्मानपुर काॅलोनी नौबस्ता कानपुर नगर में रहता है। पूछताछ में उसने साथी के साथ एक माह में पुरवा व गंगाघाट के सहजनी से दो अन्य बाइकों की चोरी की बात स्वीकार की है। उसकी निशानदेही पर सहजनी से चोरी की बाइक चौरा जाने वाली रोड पर खंडहर के पीछे झाड़ियों से बरामद की गई है। उसके साथी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है। हर्ष शातिर अपराधी है। उस पर कोतवाली सदर में गैंगस्टर एक्ट समेत कई अपराधिक धाराओं के छह मुकदमे दर्ज हैं। (संवाद)
सदर विधायक के घर के सामने से बाइक हुई चोरी
उन्नाव। सदर कोवताली के मोहल्ला मुल्लन तरफ निवासी शरीफुल हसन ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। उसने बताया कि सदर विधायक पंकज गुप्ता के घर के बाहर उसकी टायर पंचर की दुकान है। बृहस्पतिवार देर शाम करीब 8.40 बजे उसकी सफेद रंग की अपाचे बाइक दुकान पर ही खड़ी थी। इसी बीच में मुंह में रुमाल बांधे एक युवक आया और बाइक लेकर हरदोई पुल की ओर भाग निकला। उसने पीछा भी किया लेकिन तब तक युवक बाइक समेत ओझल हो गया। उसने घटना की सूचना डायल 112 पर भी दी है। सदर कोतवाल चंद्रकांत शुक्ला ने बताया कि बाइक का पता लगाया जा रहा है। (संवाद)