{"_id":"6a4564cda7422797eb009cc9","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1023-153114-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: फायर एनओसी और रजिस्ट्रेशन न दिखा पाने पर नर्सिंगहोम सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: फायर एनओसी और रजिस्ट्रेशन न दिखा पाने पर नर्सिंगहोम सील
विज्ञापन
फोटो- 21-नर्सिंग होम को सील करती टीम। स्रोत: स्वास्थ्य कर्मी
बांगरमऊ। एसडीएम व सीओ ने नगर सीएचसी और दो नर्सिंगहोम का निरीक्षण कर अग्निशमन की व्यवस्थाओं की जांच की। इस दौरान एक नर्सिंगहोम संचालक रजिस्ट्रेशन और फायर एनओसी नहीं दिखा पाया। इस पर नर्सिंगहोम सील कर दिया गया।
एसडीएम बृजमोहन शुक्ला व सीओ हर्ष मोदी बुधवार दोपहर नगर की सीएचसी पहुंचे। उन्होंने औषधि भंडार कक्ष, एक्सरे रूम, इमरजेंसी वार्ड आदि में अग्निशमन के इंतजामों को जायजा लिया। अग्निशामक यंत्र में कुछ कमियां मिलने पर तुरंत सही कराने के निर्देश दिए। इसके बाद अधिकारियों ने पावर हाउस चौराहे के पास संचालित निर्मला अस्पताल की जांच कर फायर एनओसी आदि की जांच की। यहां से दोनों अधिकारी न्यू फैमिली अस्पताल पहुंचे। अस्पताल संचालक रजिस्ट्रेशन और फायर एनओसी नहीं दिखा पाये। डॉक्टर की तैनाती न होने पर इस अस्पताल को सील कर दिया गया। इस दौरान सीएचसी अधीक्षक मुकेश सिंह व दमकल कर्मी भी रहे।
एसडीएम बृजमोहन शुक्ला ने बताया कि सरकारी व निजी अस्पतालों में अग्निशमन व्यवस्था की जांच का अभियान चल रहा है। इस दौरान रजिस्ट्रेशन व फायर एनओसी न दिखा पाने पर एक निजी अस्पताल को सील किया गया है। आगे भी यह अभियान जारी रहेगा।