फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: तापमान के उतार-चढ़ाव से प्रभावित हुई आम की फसल, आंधी ने बढ़ाई समस्या

Sat, 02 May 2026 01:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-17- पेड़ों में कम मात्रा में लगी अमिया। संवाद
गंजमुरादाबाद। पिछले दो महीनों से तापमान के उतार-ेचढ़ाव के कारण आम की फसल पर प्रतिकूल असर पड़ा है। साथ ही आंधी आने से भी बड़े पैमाने में अमिया गिर गई है। भारी नुकसान होने से बागवानों के चेहरे मुरझाए हुए हैं।
विज्ञापन

आम के पेड़ों में बौर आते ही मार्च महीने में तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाने के कारण अमिया में ब्लासम ब्लाइट नामक रोग लग गया। जिससे डंठल कमजोर होने से बड़े पैमाने में अमियां गिर गईं। इसके अलावा अप्रैल के पहले सप्ताह में ओलावृष्टि होने से तापमान लुढ़क कर 17 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा। बार-बार तापमान गिरने और बढ़ने से आम की फसल पर बुरा असर पड़ा है। मौजूदा समय में करीब 30 फीसदी तक आम की फसल गिर गई है। जिससे बागवानों को भारी नुकसान पहुंचा है। पैदावार काफी कम होने से इस बार आम का भाव चढ़ा रह सकता है। आम की कम फसल के कारण बागवानों के चेहरे मुरझाए हुए हैं।
विज्ञापन


कृषि सलाहकार देवी सिंह ने बताया कि रासायनिक खाद और कीटनाशक का अधिक प्रयोग करने से आम की फसल बुरी तरह प्रभावित हुई है। इसके अलावा तापमान गिरने व बढ़ने से अमियां का गिरना स्वाभाविक है। इससे इस बार आम की पैदावार काफी कम हो सकती है। बागवानों को बौर आने से दो माह पहले ही आम के पेड़ों की देखभाल कर उसमें पोषक तत्व बढ़ाने के लिए प्रयास करने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed