उन्नाव। शहर में युवा कांग्रेस की जिला स्तरीय बैठक का आयोजन शनिवार को किया गया। इसमें जनहित से जुड़े गंभीर मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई। युवा कांग्रेस के केंद्रीय जोन के प्रदेश अध्यक्ष दीपक शिवहरे ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि रसोई गैस संकट, स्मार्ट मीटरों की जबरन स्थापना से आम जनता परेशान हैं। वहीं, अमेरिकी व्यापार नीतियों का भारतीय किसानों पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। इन मुद्दों को लेकर संगठन सड़क से सदन तक संघर्ष करेगा। बैठक के यह निर्णय लिया गया कि यदि सरकार द्वारा इन समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं करती तो युवा कांग्रेस व्यापक स्तर पर आंदोलन करेगी। बैठक में नव नियुक्त जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस सैफ खान, प्रदेश महासचिव वैभव शुक्ला, वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिनेश शुक्ला, आशीष त्रिपाठी, सुमित गुप्ता, सुयश बाजपेई, यूसुफ फारूकी, कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कुशवाहा आदि रहे।