{"_id":"69b2fe0252fb1166e60a4e31","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1023-146707-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: पॉलिटेक्निक डिप्लोमा से मिलते हैं रोजगार के ज्यादा अवसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: पॉलिटेक्निक डिप्लोमा से मिलते हैं रोजगार के ज्यादा अवसर
विज्ञापन
नवाबगंज। युवाओं को तकनीकी शिक्षा से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने के लिए राजकीय पॉलिटेक्निक डीह की टीम ने बृहस्पतिवार को क्षेत्र का भ्रमण किया। उन्हें बताया कि पॉलिटेक्निक से किन-किन क्षेत्रों में रोजगार मिल सकता है।
पॉलिटेक्निक चलो अभियान 2026 के तहत प्रवक्ता पंकज भटनागर के नेतृत्व में टीम ने राजकीय इंटर कॉलेज चमरौली, श्यामलाल इंटर कॉलेज व राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं को प्रवेश प्रक्रिया व उज्ज्वल भविष्य की जानकारी दी। पंकज भटनागर ने बताया कि पॉलिटेक्निक डिप्लोमा न केवल तकनीकी ज्ञान देता है बल्कि रोजगार के व्यापक अवसर भी प्रदान करता है।
संस्थान में शिक्षा की गुणवत्ता के साथ-साथ छात्रों को कैंपस प्लेसमेंट की सुविधा भी मिलती है। टीम ने विकास खंड कार्यालय पहुंचकर एडीओ मनोज कुमार से मुलाकात कर ग्रामीण युवाओं तक इस अभियान को पहुंचाने में सहयोग की अपील की। बताया कि संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन 15 जनवरी से शुरू हो चुके हैं जिसकी अंतिम तिथि 30 अप्रैल है। कंप्यूटर आधारित प्रवेश परीक्षा का आयोजन 15 मई से 22 मई के बीच प्रस्तावित है।