{"_id":"69b2fe94c041706a520061a0","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1023-146680-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: मशीन को मिली अर्थिंग तो होने लगीं जांचें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: मशीन को मिली अर्थिंग तो होने लगीं जांचें
विज्ञापन
फोटो-5 सेलेक्ट्रा मशीन में जांच के लिए सैंपल लगाते लैब टेक्नीशियन रामनरेश। संवाद
औरास। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) की पैथोलॉजी में अर्थिंग की समस्या दूर हो गई है। इससे मरीजों की जांचों की सुविधा मिलने लगी है। अमर उजाला ने 27 फरवरी के अंक में इस समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
सीएचसी में अर्थिंग की समस्या के कारण मरीजों के एक्सरे,लिवर फंक्शन टेस्ट, किडनी फंक्शन टेस्ट जैसी जांचों की सुविधा नहीं मिल रही थी।मशीनें और तकनीशियन होने के बावजूद जांचें नहीं हो पाती थीं। अमर उजाला में समाचार प्रकाशित होने के बाद अधिकारियों ने इसका संज्ञान लिया और अर्थिंग की व्यवस्था करवाई। इसके बाद सीएचसी में रखी सेलेक्ट्रा मशीन का संचालन शुरू हो गया है। मशीन के चालू होने से अब मरीजों को जांचों के लिए निजी पैथोलॉजी में नहीं जाना पड़ेगा।
सीएचसी प्रभारी डॉ. अनूप तिवारी ने बताया कि अर्थिंग की समस्या अब पूरी तरह से दूर हो गई है। अब सभी आवश्यक जांचें सीएचसी में ही उपलब्ध हैं।