{"_id":"69ab2b8152eb177abd0f7fa9","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1023-146301-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: मारपीट की घटनाओं में छह घायल, नौ पर प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: मारपीट की घटनाओं में छह घायल, नौ पर प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
चकलवंशी/बीघापुर। माखी और बिहार थाना क्षेत्रों में हुई मारपीट की घटनाओं में छह लोग घायल हो गए। पीड़ित पक्षों की तहरीर पर नौ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
माखी थाना क्षेत्र के फिरोजपुर कलां निवासी जगतपाल ने पुलिस को बताया कि बृहस्पतिवार की रात करीब आठ बजे गांव के इंद्रेश, राजेंद्र, हिमांशु नशे की हालत में उसके घर आए। उनके साथ संगीता भी थी। इन लोगों की अभद्रता का विरोध करने पर पीटने लगे। बचाने आए भाई राजू, बेटे कुलदीप और भतीजे सुमित को पीटा। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजकर महिला सहित चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
दूसरी घटना में माखी थाना क्षेत्र के कस्बा चकलवंशी स्थित पेट्रोल पंप के पास रहने वाले प्रेमशंकर ने पुलिस को बताया कि चार मार्च को पुराने घर से नए घर पैदल जा रहा था। तभी गांव का नरेश अभद्रता करने लगा। विरोध करने पर डंडे से पीट दिया। थाना प्रभारी योगेश कुमार सिंह ने दोनों मामलों की प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
तीसरी घटना में बिहार थाना क्षेत्र के गांव मलौना निवासी जितेंद्र ने बताया कि पड़ोसी दीपू से निकास की जमीन को लेकर विवाद है। बृहस्पतिवार की रात आठ बजे वह लघुशंका करने जा रहा था। तभी दीपू, विशाल, संजू व भोला ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। शोर मचाने पर परिजन दौड़े तो धमकी देते हुए भाग गए। थानाध्यक्ष राहुल सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।