{"_id":"6990be224693bb08570803d6","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1023-145269-2026-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: अमर ब्लास्टर व जेसीबी-11 ने सेमीफाइनल में बनाई जगह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: अमर ब्लास्टर व जेसीबी-11 ने सेमीफाइनल में बनाई जगह
विज्ञापन
फोटो-36- मैच में शॉट लगाता बल्लेबाज। स्रोत: आयोजक
औरास। अमरनाथ महाविद्यालय में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल मुकाबले शनिवार को खेले गए। रोमांचक मैचों में अमर ब्लास्टर टीम ने डायमंड हॉस्पिटल को मात दी। जेसीबी-11 ने आजाद-11 को हराकर सेमीफाइनल में स्थान पक्का किया।
पहले क्वार्टर फाइनल मुकाबले में अमर ब्लास्टर ने टॉस जीतकर डायमंड हॉस्पिटल को बल्लेबाजी का निमंत्रण दिया। डायमंड हॉस्पिटल की टीम निर्धारित 10 ओवरों में 117 रन ही बना सकी। जवाब में अमर ब्लास्टर ने नौ ओवर में पांच विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर पांच विकेट से जीत दर्ज की।
दूसरे मैच में जेसीबी-11 ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। बल्लेबाजी करने उतरी आजाद-11 ने 10 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 138 रन बनाए। जेसीबी-11 ने बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए तीन विकेट खोकर लक्ष्य को प्राप्त कर लिया और सेमीफाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन
इस जीत के साथ, अमर ब्लास्टर और जेसीबी-11 ने प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। डायमंड हॉस्पिटल और आजाद-11 की टीमें प्रतियोगिता से बाहर हो गई हैं। सेमीफाइनल के मुकाबले रविवार को खेले जाएंगे।