{"_id":"69581af363476b9e310d7afd","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1023-142847-2026-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी बने ओमप्रकाश सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी बने ओमप्रकाश सिंह
विज्ञापन
उन्नाव। लंबे समय बाद जिला पंचायत में स्थायी रूप से अपर मुख्य अधिकारी की तैनाती की गई है। मैनपुरी में तैनात कार्य अधिकारी ओमप्रकाश सिंह को प्रमोशन के बाद उन्नाव जिला पंचायत का अपर मुख्य अधिकारी बनाया गया है। यहां पर तैनात अभियंता अखिलेश्वर मल्ल देवरिया के अपर मुख्य अधिकारी बनाए गए हैं।
छह नवंबर को जिला पंचायत के जेई आनंद नारायण, अपर मुख्य अधिकारी वृतिका के साथ कोतवाली गए थे। पुलिस को तहरीर देकर प्रधान सहित पांच ठेकेदारों पर नाला व सीसी रोड निर्माण का भुगतान न करने को लेकर पीटने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जेई ने अभियंता अखिलेश्वर मल्ल व प्रद्युम्न त्रिपाठी की मौके पर मौजूदगी की जानकारी दी थी।
मामले के 28 दिन बाद शासन ने दो दिसंबर को अपर मुख्य अधिकारी वर्तिका व अवर अभियंता प्रद्युम्न त्रिपाठी को उन्नाव से हटाकर लखनऊ जिला पंचायत अनुश्रवण कोष्ठक से संबद्ध कर दिया था। सीडीओ कृतिराज को अपर मुख्य अधिकारी का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया था। अब मैनपुरी के कार्य अधिकारी रहे ओमप्रकाश सिंह को पदोन्नति के बाद जिले में अपर मुख्य अधिकारी पद पर तैनाती दी गई है। यहां तैनात अभियंता अखिलेश्वर मल्ल को देवरिया का अपर मुख्य अधिकारी बनाया गया है।