फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: दो माइनरों में कटी खांदी, 70 बीघे फसल डूबी

Fri, 26 Dec 2025 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Dec 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-10- माइनर की कटी खांदी को बंद करने का प्रयास करते ग्रामीण। संवाद
चकलवंशी। पानी छोड़े जाते ही माइनरों के उफनाने और खांदी कटने की घटनाएं शुरू हो गईं हैं। चकलवंशी क्षेत्र की दो माइनरों में दो स्थानों पर खांदी कटने से करीब 70 बीघा फसल जलमग्न हो गई। किसानों से फसल बचाने के लिए खुद खांदी की मरम्मत की।
विज्ञापन

तहसील सफीपुर क्षेत्र की शारदा नहर मुख्य ब्रांच से रामपुर और मेथीटीकुर माइनर निकला है। गोपालपुर से नहर के दोनों ओर माइनर निकलते हैं। एक तरफ रामपुर और दूसरी ओर मेथीटीकुर माइनर है। बुधवार को पानी आते ही दोनों माइनर उफना गए और दो जगह खांदी कट गई। इससे मेथीटीकुर के अजय शुक्ला, प्रसादी, मेहरवानखेड़ा के रामनरायन, सरवन, गंगाप्रसाद, कन्हैया खेड़ा के अजय शुक्ला, रघुवीर, जगदेव, रमेश, नत्था, अयोध्या, मोहन, रज्जन, कमलेश, शिवबालक, शिवपाल, रामचरन, संजय ओमप्रकाश, प्रेम, विनोद, रामचरन, गुरुप्रसाद आदि किसानों की 70 बीघा फसलें जलमग्न हो गई।
विज्ञापन

किसानों का कहना है सिंचाई के लिए निर्बाध पानी पहुंचे इसके लिए सिंचाई विभाग हर साल लाखों रुपये नहरों और माइनरों की सफाई में खर्च करता है। भ्रष्टाचार के चलते सिल्ट सफाई में औपचारिकता निभाई जाती है। इससे पानी छोड़े जाने पर खांदी कटने फसलें जलमग्न हो जाती है। अवर अभियंदा ज्ञानेंद्र अवस्थी ने बताया कि रामपुर माइनर की खांदी ठीक कर दी गई है। मेथीटीकुर माइनर की खांदी की मरम्मत कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed