फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: 48.22 करोड़ से बनेगा मंगतखेड़ा-सोहरामऊ मार्ग

Sat, 13 Dec 2025 12:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Dec 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-4- क्षतिग्रस्त मंगतखेड़ा-सोहरामऊ मार्ग से गुजरता बाइक सवार। संवाद
असोहा। मंगतखेड़ा-सोहरामऊ मार्ग के नवनिर्माण के लिए शासन ने 9.64 करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी कर दी। सड़क बनने से 16 ग्राम पंचायतों की लगभग 80 हजार आबादी को सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन

दही-मोहनलालगंज मार्ग को कानपुर-लखनऊ राजमार्ग सहित ब्लाॅक मुख्यालय को जोड़ने वाले 18 किमी. लंबे मंगतखेड़ा-कांथा-सोहरामऊ मार्ग के नव निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग ने पिछले माह 48.52 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा था। इस पर सरकार ने 48 करोड़ 22 लाख 29 हजार की स्वीकृति दी है। शुक्रवार को सड़क निर्माण के लिए शासन से 9.64 करोड़ की पहली किस्त भी जारी कर दी है।
विज्ञापन

तीन मीटर चौड़ी सड़क को अब सात मीटर चौड़ा किया जाएगा। इस सड़क निर्माण होने से ब्लाॅक की कांथा, बीकामऊ, सुर्जापुर, बछौरा, चेतरा, मेदपुर, कुदिकापुर, तूरी छविनाथ, बेहटा, सुम्भारी खुर्द, मंगतखेड़ा, मझखोरिया, बैगांव व नवाबगंज ब्लॉक की रसूलपुर और महनौरा ग्राम पंचायतों की लगभग 80 हजार की आबादी को आवागमन मे सहूलियत मिलेगी। जेई आनंद कुमार ने बताया शासन ने सड़क निर्माण के लिये 48 करोड़ 22 लाख रुपये बजट रखा हैं। इसमें 9.64 करोड़ रुपये जारी कर दिए है। टेंडर की प्रक्रिया पूरी होने के बाद सड़क का निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे निर्माण के दौरान क्षतिग्रस्त हुई थी सड़क
कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे के निर्माण के दौरान दिन-रात मिट्टी के डंपर चलने से 12 किमी लंबा मंगतखेड़ा-कांथा मार्ग पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। क्षेत्र के लोग लगभग तीन वर्षों से टूटी सड़क से आवागमन करने पर मजबूर थे। सड़क निर्माण होने से राहगीरों को राहत मिलेगी। तीन मीटर चौड़े इस मार्ग को क्षेत्रीय विधायक अनिल सिंह ने सात मीटर चौड़ा करने का प्रस्ताव सरकार को भेजा था। सड़क चौड़ा होने से लोगों को जाम से छुटकारा मिलेगा, वहीं, हादसों का भी खतरा कम रहेगा। क्षेत्र के लोगों का राजधानी लखनऊ आना-जाना सुगम होगा।



सड़क निर्माण की जद में आने वाले मकान मालिकों को मिलेगी राहत
सड़क का नए सिरे से निर्माण कराने के लिए पीडब्ल्यूडी ने निर्माण की जद में आने वाले मकानों को चिह्नित किया था। मकान मालिकों को घर गिराए जाने की चिंता सता रही थी। जेई आनंद कुमार ने बताया की सरकार ने निर्माण के दौरान मकानों को बचाने की बात कही है। इससे मकान मालिकों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed