{"_id":"6929f4938e8ed5426d0a1737","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1023-141011-2025-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: ब्राह्मण बेटियों पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: ब्राह्मण बेटियों पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन
विज्ञापन
फोटो-13- एसपी कार्यालय में सीओ सिटी दीपक यादव को मांग पत्र देते प्रदर्शनकारी। स्रोत: संगठन
उन्नाव। मध्य प्रदेश के आईएएस अधिकारी द्वारा ब्राह्मण बेटियों पर की गई अभद्र टिप्पणी के विरोध में शुक्रवार को विभिन्न संगठनों के लोगों ने एकजुट होकर प्रदर्शन किया। संगठनों के लोग निराला पार्क में एकत्र हुए और इसके बाद पैदल एसपी कार्यालय पहुंचे और गेट पर बैठ गए। व्यापारी नेता ने एफआईआर दर्ज करने की मांग की। सीओ सिटी के आश्वासन पर शांत हुए।
व्यापारी नेता अखिलेश अवस्थी ने बताया कि पिछले दिनों मध्यप्रदेश के एक आईएएस अफसर ने ब्राह्मण समाज की बेटियों पर अभद्र टिप्पणी की थी। इसी के विरोध में जनपद के सभी हिंदू संगठनों व सामाजिक संगठनों के लोग इसका पुरजोर विरोध कर रहे हैं। एसपी कार्यालय पहुंचे प्रदर्शनकारियों ने टिप्पणी करने वाले अधिकारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग करते हुए गेट पर बैठ गए। सीओ सिटी दीपक यादव ने प्रार्थना पत्र लेते हुए आश्वासन दिया। इसके बाद प्रदर्शनकारी लौट गए।
अखिल भारतीय राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष कौशलेंद्र मिश्रा, अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष विजय त्रिपाठी, राष्ट्रीय हिंदू संघ के प्रदेश मंत्री शशिकांत तिवारी, सर्व सनातन के अध्यक्ष सतीश शुक्ला आदि ने आईएएस अधिकारी के कृत्य की निंदा कर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
यहां अमित तिवारी, देवेश शुक्ला, आदित्य त्रिपाठी, जय शंकर अवस्थी, मधुप पांडेय, दीपक बाजपेई, ज्ञान शंकर चतुर्वेदी, मनोज पांडेय, पवित्रा उपाध्याय, पूनम तिवारी, मीनू त्रिवेदी, सरला दीक्षित आदि रहीं।