{"_id":"69123d441fe209d8f90a3a11","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1023-140009-2025-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: एक्सप्रेसवे पर खराब स्लीपर बस छोड़कर भागे चालक-परिचालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: एक्सप्रेसवे पर खराब स्लीपर बस छोड़कर भागे चालक-परिचालक
विज्ञापन
गंजमुरादाबाद (उन्नाव)। बिहार के दरभंगा से दिल्ली जा रही स्लीपर बस सोमवार की रात करीब एक बजे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे के निकट खराब हो गई।
रात में ही चालक-परिचालक बस छोड़कर भाग गए। भूख प्यास से व्याकुल यात्रियों ने सोमवार की शाम चार बजे एक्सप्रेसवे को 15 मिनट के लिए जाम कर दिया।
बिहार के दरभंगा से निजी स्लीपर बस 125 यात्रियों को लेकर दिल्ली जा रही थी। सोमवार की रात करीब एक बजे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे के पास बस का डीजल खत्म हो गया।
चालक ने डीजल मंगाकर डाला लेकिन बस स्टार्ट नहीं हुई। इसके बाद चालक और परिचालक बस छोड़कर भाग गए। यात्रियों का आरोप है कि बस मालिक से फोन पर संपर्क करने पर अभद्रता की। यात्रियों ने आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे को आंशिक रूप से जामकर प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन
करीब आधा घंटे तक एक्सप्रेसवे पर यातायात प्रभावित रहने की जानकारी पर यूपीडा सक्रिय हुई। लखनऊ से दूसरी बस भेजी। शाम पांच बजे यात्री दिल्ली के लिए रवाना हो गए।
थाना बेहटामुजावर के कार्य वाहक प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि बस के खराब हो जाने से यात्रियों को 16 घंटे भटकना पड़ा। यूपीडा ने दूसरी बस उपलब्ध करा कर यात्रियों को गंतव्य के लिए रवाना कराया।