{"_id":"68fd17b71ee9c4422c0b3856","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1023-139115-2025-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: सांड के हमले से किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: सांड के हमले से किसान की मौत
विज्ञापन
सफीपुर। आसीवन थानाक्षेत्र के गांव नूरुल्ला नगर निवासी ज्ञान सिंह (40) पर शुक्रवार सुबह अन्ना सांड ने हमला कर घायल कर दिया था। इससे उनकी मौत हो गई।
गांव नूरुल्ला नगर के मानसिंह ने बताया कि बड़े भाई ज्ञान सिंह ने विवाह नहीं किया था। वह गांव से करीब 500 मीटर दूर स्थित आम के बाग में फूस की झोपड़ी बनाकर रहते थे। शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे अन्ना सांड ने हमलकर उन्हें घायल कर दिया था। निजी अस्पताल में उनका इलाज कराया गया। इसके बाद वह वापस झोपड़ी में चले गए थे।
शनिवार दोपहर को जब वह खाना लेकर पहुंचे तो भाई मृत मिले। ज्ञान सिंह की मौत पर मां सरस्वती व तीन भाइयों समेत परिजन बेहाल है। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार पांडेय ने बताया कि मानसिंह की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। (संवाद)