{"_id":"68ed4dbf4163ad5c790c0386","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1023-138560-2025-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: मोबाइल की किस्त जमा करने गए युवक का फंदे से लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: मोबाइल की किस्त जमा करने गए युवक का फंदे से लटका मिला शव
विज्ञापन
चकलवंशी। माखी थाना क्षेत्र में मोबाइल की किस्त जमा करने निकले युवक का शव सोमवार दोपहर आम में पेड़ में गमछे के फंदे से लटका मिला। परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया है।
माखी थाना क्षेत्र के भदेवना निवासी दिलीप यादव (18) का शव सोमवार दोपहर एक बजे गांव से गांव से आधा किमी दूर आम के पेड़ में गमछे से लटका मिला। पिता राजू यादव ने बताया कि वह उन्नाव गए थे। बेटा दिलीप मोबाइल की किस्त जमा करने सरोसी गया था। फोन पर बात होने पर उसने घर लौटने की बात कही। इसके बाद फोन मिलाने पर फोन नहीं उठा।
छोटे बेटे को बताया तो उसने आसपास खोजबीन शुरू की। गांव से आधा किमी दूर आम के पेड़ में दिलीप का शव फंदे से लटका मिला। पिता ने किसी प्रकार के विवाद से इनकार किया है। बताया कि बेटा खेती में हाथ बंटाता था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मोबाइल कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थाना प्रभारी योगेश कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।