{"_id":"68cf06170069c49214047877","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1023-137297-2025-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: फौजी के घर से लाखों के जेवर और नकदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: फौजी के घर से लाखों के जेवर और नकदी चोरी
विज्ञापन
फोटो-9-चोरी के बाद कमरे में बिखरा पड़ा सामान। स्रोत: ग्रामीण
बीघापुर। बिहार थानाक्षेत्र के बारा धनकोली में चोरों ने शुक्रवार की रात फौजी के घर से लाखों के जेवर व 20 हजार रुपये पार कर दिए। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस जांच कर रही है।
बारा धनकोली निवासी कुसुम सिंह पत्नी बालकेश सिंह ने थाने में तहरीर दी है। बताया कि उनके तीनों बेटे भारतीय सेना में कार्यरत हैं। बहुएं गांव में साथ ही रहती हैं। सबसे छोटे बेटे अमन सिंह की पत्नी दीक्षा सिंह मायके गई थी। शुक्रवार की रात खाना खाने के बाद दोनों बहुएं अपने कमरे में सो गईं।
सुबह उठने पर दीक्षा के कमरे का ताला टूटा मिला। अलमारी व बक्सा टूटा और सामान बिखरा मिला। मायके से बहू को बुलाकर जानकारी ली तो सोने चांदी के करीब एक लाख रुपये के जेवर और बीस हजार रुपये चोरी होने की जानकारी दी। थानाध्यक्ष राहुल सिंह ने बताया कि सोने के चार आभूषण और कुछ रुपये चोरी होने की सूचना मिली है। घटना संदिग्ध लग रही है। संभावित बिंदुओं पर जांच की जा रही है। जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।