{"_id":"6986387087bcf12e110e32f0","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1004-144763-2026-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: 18 लाख के गबन मामले में सीएचसी प्रभारी को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: 18 लाख के गबन मामले में सीएचसी प्रभारी को नोटिस
विज्ञापन
रवा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पुरवा में आयुष्मान योजना के तहत 18 लाख रुपये के गबन के मामले में सीएचसी प्रभारी ने तत्कालीन प्रभारी डॉ. दिनेश कुमार को नोटिस जारी किया है। उनसे व्यय से संबंधित सभी अभिलेखों का विवरण मांगा है।
सूत्रों के अनुसार यह धनराशि करीब पांच-छह फर्मों को सीधे चेक के माध्यम से जारी की गई है जबकि नियमानुसार पीएफएमएस का उपयोग होना चाहिए था। कर्मचारियों ने बताया है कि व्यय संबंधी बिल वाउचर और अन्य आवश्यक अभिलेख कार्यालय में उपलब्ध नहीं हैं। यह स्पष्ट नहीं है कि किन तारीखों में, किस फर्म को, कितनी धनराशि का भुगतान चेक से किया गया।
शिकायतकर्ता ने आगामी विधानसभा सत्र में याचिका दायर कर कार्रवाई की मांग की है। सीएचसी प्रभारी डॉ. प्रमोद कुमार ने बताया कि सभी भुगतान चेक से हुए हैं जिसका कोई अभिलेख कार्यालय में नहीं है। इसकी लिखित सूचना जांच कमेटी को दे दी गई है और तत्कालीन सीएचसी प्रभारी डॉ. दिनेश कुमार को नोटिस भेजा गया है।