{"_id":"68f14cb840a2050b7f01bc08","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1004-138738-2025-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: 400 मीटर में हिमांशी और विश्वजीत सबसे तेज दौड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: 400 मीटर में हिमांशी और विश्वजीत सबसे तेज दौड़े
विज्ञापन
पुरवा। प्राथमिक विद्यालयाें की न्याय पंचायत स्तरीय प्रतियोगिता का शुभारंभ हो गया है। गुरुवार को पुरवा ब्लॉक में आयोजित प्रतियोगिता में 13 विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। 400 मीटर दौड़ में विश्वजीत और हिमांशी ने बाजी मारी।
क्षेत्र के बनिगांव स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में गुरुवार को प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। व्यायाम शिक्षक प्रदीप कुमार व खेल अनुदेशक आलोक कुमार की देखरेख में प्रतियोगिता में बच्चों ने अपना दमखम दिखाया। 50 मीटर दौड में नीरज अव्वल रहें। वहीं 100 मीटर आदित्य ने बाजी मारी। इसके अलावा 200 मीटर में नैतिक तिवारी और 400 मीटर में विश्वजीत सबसे तेज दौड़े। बालिका वर्ग 50 मीटर दौड़ में शिवानी अव्वल रहीं। 100 मीटर में सौम्या गुप्ता और 200 मीटर में आयुषी व 400 मीटर दौड़ में हिमांशी अव्वल रहीं। इस दौरान अखिलेश चंद्र , सुनील कुमार पाल , वीरेंद्र कुमार,शशिकांत आदि मौजूद रहे।
दौड़ में पवन, सुशांत और गौरव ने बाजी मारी
बीघापुर। क्षेत्र के न्याय पंचायत ख्वाजगीपुर में न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ एआरपी प्रशांत बाजपेई ने किया। दौड़ में पवन, सुशांत और गौरव ने बाजी मारी। वहीं प्राथमिक विद्यालय करोवन की टीम ने कब्बडी व खो-खो में जीत हासिल की। संचालन कुमार अभिषेक,अली मेहंदी व संजय पटेल ने किया। इस दौरान शिक्षक संकुल मनोज द्विवेदी, खेल प्रभारी स्वर्णपाल सिंह,अशोक रावत, शहजाद हुसैन,शांभवी शुक्ला, मीना बाजपेई आदि मौजूद रहीं। (संवाद)